फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   new vehicle registration rules in india motor vehicle registration rules in india

गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए केंद्र सरकार ने दिए ये निर्देश, राज्य करते थे इस वजह से देरी

Tue, 11 Feb 2020 06:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
new vehicle registration rules in india motor vehicle registration rules in india
नंबर प्लेट - फोटो : Social
देश में कुछ राज्यों में वैध दस्तावेजों के बावजूद मॉडलों के निरीक्षण की वजह से गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में देरी होती है। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे मोटर वाहन कानून के नियमों के तहत वाहनों का पंजीकरण करें। केंद्र ने वाहनों के पंजीकरण में हो रही देरी की वजह से इसका संज्ञान लिया। 
विज्ञापन


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस बारे में राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को परामर्श जारी किया है। 

मंत्रालय ने कहा, "सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के प्रशासन को परामर्श जारी किया है कि वे केंद्रीय मोटर वाहन कानून, 1988 के तहत अधिसूचित नियमों के अंतर्गत वाहनों का पंजीकरण करें।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय ने कहा कि यह संज्ञान में आया है कि कुछ राज्यों में वैध टाइप मंजूरी होने के बावजूद वाहनों का पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। राज्य परिवहन विभाग पंजीकरण से पहले प्रत्येक मॉडल के वाहन का निरीक्षण कर रहा है। 
विज्ञापन

मंत्रालय ने कहा कि 'वाहन' प्रणाली में ऐसी व्यवस्था है कि विनिर्माता वैध प्रकार के मंजूरी प्रमाणपत्र के आधार पर ही वाहन भेजते हैं। 

किसी वाहन के आकार-प्रकार पर विवाद होने की कोई वजह होने पर ही मॉडल का निरीक्षण किया जाना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के परिवहन विभागों से आग्रह है कि वे वाहन टाइप मंजूरी प्रमाणपत्र और फॉर्म 22 उपलब्ध कराने पर वाहनों का पंजीकरण कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed