फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्द लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, इन कंपनियों के बीच मची होड़

Sat, 16 Nov 2019 03:02 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 16 Nov 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki WagonR, MG ZS, Nissan Leaf, Tata Nexon Electric SUV will launch in upcoming years
Electric Car - फोटो : social media

आने वाले साल में ऑटोमोबाइल कंपनियां कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली हैं। इलेक्ट्रिक कार की होड़ में Maruti, Tata, MG Motors और Nissan जैसी बेहतरीन कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं किस कंपनी की कौन सी कार भारतीय बाजार में देने वाली है दस्तक...  

Maruti Suzuki WagonR, MG ZS, Nissan Leaf, Tata Nexon Electric SUV will launch in upcoming years
Maruti Suzuki WagonR

Maruti Suzuki WagonR
Maruti Suzuki अपनी नई इलेक्ट्रिक वैगन-आर को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। जानकारी के लिए बता दें कि इलेक्ट्रिक वैगन-आर की कई अलग-अलग शहरों में टेस्टिंग चल रही है। वैसे कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि कब तक इलेक्ट्रिक WagonR को लॉन्च किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कंपनी इसे अगले साल ऑटो एक्सपो में लॉन्च कर सकती है। 

Maruti Suzuki WagonR, MG ZS, Nissan Leaf, Tata Nexon Electric SUV will launch in upcoming years
Tata Nexon EV - फोटो : Social Media

Tata Nexon 
इलेक्ट्रिक वाहनों का इंतजार कर रहे ग्राहको के लिए Tata भी कार लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी Tata Nexon का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। कंपनी पहले ही इसका टीजर वीडियो जारी कर चुकी है। टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार से पर्दा अगले महीने 16 दिसंबर, 2019 को उठाया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki WagonR, MG ZS, Nissan Leaf, Tata Nexon Electric SUV will launch in upcoming years
MG Motors Electric SUV

MG eZs 
Hector की कामयाबी के बाद अब MG मोटर अपनी नई इलेक्ट्रिक कार eZS को भारत में लॉन्च करेगी। नई eZS एक क्रॉसओवर है। इसका डिजाइन इसकी खासियत माना जा रहा है। अभी हाल ही में कंपनी ने इसका एक टीजर भी जारी किया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे इसी साल दिसंबर तक  भारत में लॉन्च कर सकती है। वैसे लॉन्च के बाद ही कीमत का सही पता चलता है, लेकिन अनुमान है कि नई eZS की संभावित कीमत 15 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 

विज्ञापन
Maruti Suzuki WagonR, MG ZS, Nissan Leaf, Tata Nexon Electric SUV will launch in upcoming years
Nissan leaf electric car

Nissan Leaf
अगले साल दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार निसान लीफ (Nissan Leaf) भी भारत में लॉन्च होगी। इस साल जनवरी में निसान ने खुद इसका खुलासा किया था। एक इलेक्ट्रिक कार होने के साथ निसान लीफ की एक और खासियत है कि यह आपके घर को भी रोशन कर सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed