{"_id":"61863c5bbd9931764b0d5b3f","slug":"maruti-suzuki-celerio-new-model-2021-launch-date-in-india-know-5-points-about-maruti-suzuki-new-celerio","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti Celerio 2021: न्यू-जेनरेशन मारुति सेलेरियो अगले हफ्ते होगी लॉन्च, जानें इसके बारे में 5 बड़ी बातें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Celerio 2021: न्यू-जेनरेशन मारुति सेलेरियो अगले हफ्ते होगी लॉन्च, जानें इसके बारे में 5 बड़ी बातें
Sat, 06 Nov 2021 01:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:57 PM IST
सार
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) भारतीय बाजार में नई पीढ़ी की सेलेरियो एंट्री-लेवल हैचबैक कार को उतारने के लिए कमर कस रही है। यहां हम आपको बता रहे हैं आनेवाली नई 2021 Celerio के बारे में 5 बड़ी बातें।
विज्ञापन
2021 Maruti Suzuki Celerio
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) भारतीय बाजार में नई पीढ़ी की सेलेरियो एंट्री-लेवल हैचबैक कार को उतारने के लिए कमर कस रही है। आधिकारिक तौर पर लॉन्चिंग से पहले कार का टीजर जारी किया जा चुका है। लॉन्चिंग के बाद 2021 मारुति सेलेरियो एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में रेनो क्विड, ह्यूंदै सैंट्रो और टाटा टियागो जैसी कारों को टक्कर देगी। लॉन्चिंग से पहले नई सेलेरियो के बारे में कई नए डिटेल्स सामने आए हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं आनेवाली नई 2021 Celerio के बारे में 5 बड़ी बातें।
आधिकारिक लॉन्च की तारीख
कंपनी ने पहले से ही न्यू-जेनरेशन सेलेरियो की आधिकारिक लॉन्चिंग की तारीख का एलान कर दिया है। नई सेलेरियो 10 नवंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। सेलेरियो कंपनी की ओर से सबसे बड़ा लॉन्च होगा जो शायद 2022 मॉडल के रूप में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
आधिकारिक लॉन्च की तारीख
कंपनी ने पहले से ही न्यू-जेनरेशन सेलेरियो की आधिकारिक लॉन्चिंग की तारीख का एलान कर दिया है। नई सेलेरियो 10 नवंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। सेलेरियो कंपनी की ओर से सबसे बड़ा लॉन्च होगा जो शायद 2022 मॉडल के रूप में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
2021 Maruti Suzuki Celerio
- फोटो : Maruti Suzuki
बुकिंग शुरू
कंपनी ने न्यू-जेनरेशन सेलेरियो की प्री-लॉन्च बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर अपनी कार को बुक करवा सकते हैं।
इंजन डिटेल्स
मारुति सुजुकी ने पुष्टि की है कि नई सेलेरियो में नेक्स्ट जेनरेशन के k-सीरीज डुअल-जेट, डुअल VVT इंजन मिलेगा। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मिलेगा। साथ ही इसमें माइलेज बढ़ाने के लिए आइडल स्टार्ट-स्टॉप फीचर दिया गया है। हालांकि पावर और टॉर्क के आंकड़ों की जानकारी सामने नहीं आई हैं।

Maruti Suzuki Celerio 2021 spy shots
- फोटो : For Reference Only
पूरी तरह से नया लुक
आधिकारिक टीजर के जरिए सामने आए डिटेल्स के मुताबिक, उम्मीद है कि नई सेलेरियो पूरी तरह से अपडेटेड एक्सटीरियर लुक के साथ आएगी। कार में अपडेटेड हेडलैंप, बंपर और टेल लैंप होंगे। एंट्री-लेवल हैचबैक को और भी खूबसूरत और आकर्षक प्रोफाइल देने के लिए कार की फुल बॉडी किट में थोड़ा बदलाव किया गया है।
नए फीचर्स
लॉन्च होने पर, नई मारुति सेलेरियो को 4 ट्रिम्स और 7 वेरिएंट्स में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स के साथ-साथ आइडल स्टार्ट / स्टॉप फंक्शन के साथ पुश स्टार्ट / स्टॉप बटन मिलने की संभावना है। इसके अलावा, कार में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टी-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की भी पुष्टि हुई है।