नवंबर में भी जारी है डिस्काउंट की बहार, Maruti नेक्सा कारों पर दे रही 90 हजार रुपये तक की छूट
फेस्टिव सीजन में जबरदस्त बिक्री करने के बाद मारुति को उम्मीद है कि आने वाले महीने उसके लिए कमाई वाले साबित होंगे। अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो डिस्काउंट का सिलसिला नवंबर में भी जारी है। जानते हैं मारुति की नेक्सा कारों पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट...
मारुति बलेनो
मारुति अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो बीएस6 पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। बलेनो बीएस6 पर 30 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। जिसमें 15 हजार रुपये का डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं इस महीने इस पर कारपोरेट डिस्काउंट नहीं मिलेगा।
कंपनी बलेनो सिग्मा पर कुल 35 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसमें 20 हजार रुपये का डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज, और 10 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट शामिल है।
मारुति सियाज
कंपनी अपनी सेडान कार सियाज के 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल पर कुल 65 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें 25 हजार रुपये का डिस्काउंट, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रुपये का कारपोरेट बोनस तो मिलेगा ही, साथ ही सियाज 1.5 लीटर पर पांच साल की वारंटी भी मिलेगी।
इग्निस
मारुति की नेक्सा शोरूम से बिकने वाली इग्निस पर कंपनी 52 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें 25 हजार रुपये का डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और साच हजार रुपये का कारपोरेट बोनस मिलेगा।
एस-क्रॉस
वहीं कंपनी अपनी क्रासओवर एसयूवी एस-क्रॉस पर शानदार 90 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसमें 50 हजार रुपये का डिस्काउंट, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, और 10 हजार रुपये का कारपोरेट बोनस शामिल है। कंपनी एस-क्रॉस पर पांच साल की वारंटी भी दे रही है।
नोटः ये डिस्काउंट डीलर्स की तरफ से दिये जा रहे हैं और स्टॉक और डीलर्स के मुताबिक कम या ज्यादा भी हो सकते हैं। सही डिस्काउंट जानने के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें।