फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra tractor 575 sarpanch india launch mahindra 575 sarpanch tractor price in india mahindra sarpanch 575 price 2020 mahindra sarpanch tractor 575

महिंद्रा ने महाराष्ट्र में लॉन्च किया 'सरपंच प्लस' ट्रैक्टर, 5000 रुपये में करा सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग

Mon, 22 Jun 2020 07:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Jun 2020 07:38 PM IST
सार

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नई ट्रैक्टर सीरीज 'सरपंच प्लस' लॉन्च की है
  • फिलहाल महाराष्ट्र में पेश की नई ट्रैक्टर '575 सरपंच प्लस'
  • ट्रैक्टर की राज्य में शोरूम कीमत 6.60 लाख रुपये है

विज्ञापन
mahindra tractor 575 sarpanch india launch mahindra 575 sarpanch tractor price in india mahindra sarpanch 575 price 2020 mahindra sarpanch tractor 575
Mahindra Sarpanch Tractor 575 - फोटो : Mahindra

विस्तार

Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने महाराष्ट्र में अपनी नई ट्रैक्टर सीरीज 'सरपंच प्लस' उतारी है। कंपनी के '575 सरपंच प्लस' मॉडल के ट्रैक्टर की राज्य में शोरूम कीमत 6.60 लाख रुपये है।
विज्ञापन

कंपनी ने एक बयान में कहा '575 सरपंच प्लस' उसके पहले से मौजूद '575 सरपंच' ट्रैक्टर का एडवांसड वर्जन है। इस श्रेणी के तहत 30 hp से लेकर 50 hp तक के मॉडल पेश किए गए हैं। कंपनी नई श्रेणी के ट्रैक्टरों पर छह साल की वारंटी दे रही है। ग्राहक 5,000 रुपये देकर इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के अध्यक्ष (कृषि उपकरण) हेमंत सिक्का ने कहा, "नई श्रृंखला को आधुनिक किसानों की बदलती मांगों के अनुरूप विकसित किया गया है। ये उन्हें ज्यादा शक्ति प्रदान करते हैं।" इनका विनिर्माण कंपनी देशभर के संयंत्रों में करेगी। 
विज्ञापन

लॉकडाउन के मद्देनजर अप्रैल के महीने में ऑटोमोबाइल सेक्टर में जीरो बिक्री के बाद मई के महीने में ऑटो सेल्स कुछ बढ़ी लेकिन ये आंकड़ा उत्साहजनक नहीं है। लेकिन इसके बावजूद ट्रैक्टर की बिक्री के आंकड़े काफी अच्छे थे। महिंद्रा के ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़ों से महिंद्रा का उत्साह बढ़ा है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट डिवीजन में बिक्री मई में काफी अच्छे रहे। इससे यह पता चलता है कि शायद भारत के कृषि क्षेत्र को संक्रमण के कारण लागू होने वाले लॉकडाउन में छूट का लाभ मिला होगा। कंपनी ने पिछले महीने 24,017 ट्रैक्टर की बिक्री की। यह एक साल पहले की अवधि में बेची गई 23,539 यूनिट्स की तुलना में 2 फीसदी ज्यादा है। इसके निर्यात का आंकड़ा काफी कमी आई है और 72 फीसदी की गिरावट के साथ यह सिर्फ 324 यूनिट पर जा पहुंचा। 

'कृषि को समय पर मिली ढील से फायदा'
महिंद्रा एंड महिंद्रा के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने एक बयान में कहा, "कृषि क्षेत्र के लिए लॉकडाउन में समय पर दी गई छूट की वजह से मई के दौरान ट्रैक्टर की मांग में तेजी से सुधार सुनिश्चित हो सका।" उन्होंने कहा कि किसान अच्छी रबी फसल के उत्पादन, उच्च खरीद, अच्छी कीमत मिलने और एक सामान्य मानसून के पूर्वानुमान के कारण किसान की धारणा सकारात्मक बनी हुई है जो एक अच्छी खरीफ फसल के लिए बढ़िया है। उन्होंने कहा, "ट्रैक्टर की मांग बढ़ाने के लिए ये सभी अच्छे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed