फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra and mahindra launched attractive finance offers Own Now and Pay after 90 days scheme to boost sales on SUV

खास ऑफर: Mahindra लाई धांसू फाइनेंस स्कीम, खरीदें नई SUV और तीन महीने बाद चुकाएं EMI!

Fri, 04 Jun 2021 02:32 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 04 Jun 2021 02:32 PM IST
सार

Mahindra की नई स्कीम का नाम "Own Now and Pay after 90 days" है। इस स्कीम का फायदा यह है कि ग्राहक को महिंद्रा की गाड़ी खरीदने के तीन महीने यानी 90 दिन बाद पहली ईएमआई चुकानी है...

विज्ञापन
Mahindra and mahindra launched attractive finance offers Own Now and Pay after 90 days scheme to boost sales on SUV
Mahindra Thar - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने ऑटोमोबाइल कंपनियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। कई राज्यों में लॉकडाउन के चलते शोरूम बंद रहने से गाड़ियों की बिक्री भी बहुत प्रभावित रही है। ऐसे समय में कंपनियों की जोर गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने पर है। ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने ग्राहकों के लिए खास फाइनेंस स्कीम पेश की है। जरूरी बात यह है कि यह स्कीम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के ग्राहकों पर लागू होगी। अगर आप गाड़ी की ऑनलाइन बुकिंग कराते हैं, तो भी आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। गौरतलब है कि महिंद्रा ने मई 2021 में 8,004 पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री की। जबकि, मई 2020 में यह आंकड़ा 3,867 यूनिट्स का था। कुल मिला कर मई 2020 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री में 107 फीसदी का उछाल आया है।

विज्ञापन

अच्छी बात यह है कि महिंद्रा के पास खुद की फाइनेंस कंपनी है। नई स्कीम का नाम "Own Now and Pay after 90 days" है। इस स्कीम का फायदा यह है कि ग्राहक को महिंद्रा की गाड़ी खरीदने के तीन महीने यानी 90 दिन बाद पहली ईएमआई चुकानी है। यह स्कीम महिंद्रा की सभी यूटिलिटी व्हीकल्स पर लागू है। वहीं अगर आप नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और ईएमआई को लेकर थोड़े संशय में हैं तो आप इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कंपनी ने और भी आकर्षक ऑफर लॉन्च किए हैं। इनके तहत जब ग्राहक गाड़ी को ऑनलाइन बुक करता है तो उसे 3000 और 2000 रुपये की अतिरिक्त एसेसरीज का फायदा भी उठा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन लोन अप्रूवल होने पर और भी कई तरह के फायदे दिए जाएंगे। साथ ही फाइनेंस स्कीम में 7.25 फीसदी की ब्याजदर पर लोन मिलेगा। एसेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी के लिए फंडिंग, लोन जल्दी बंद करने पर जीरो फोरक्लोजर चार्जेज, 8 साल की रीपेमेंट स्कीम, एक लाख के लोन पर 799 रुपये की ईएमआई और 100 फीसदी ऑनरोड फंडिंग स्कीम भी शामिल है।

विज्ञापन

100 फीसदी ऑन-रोड फंडिंग स्कीम के तहत खरीदार बिना कोई राशि चुकाए महिंद्रा यूटीलिटी व्हीकल घर ले जा सकते हैं। इस खास स्कीम का फायदा यह होगा कि महिंद्रा की गाड़ियां खरीदने के लिए लोग उत्साहित होंगे। लेकिन इस स्कीम का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनका सिबिल क्रेडिट स्कोर अच्छा होगा। वहीं महिंद्रा की सबसे ज्यादा पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा थार पर भी यह स्कीम लागू होगी। हाल ही में थार ने 55 हजार बुकिंग का आंकड़ा पार किया है और थााााार पर सबसे ज्यादा 10 महीने की भी वेटिंग है। वहीं कंपनी थार की लोकप्रियता को भुनाने के चक्कर में हैं। कंपनी थार के 5-डोर वर्जन के साथ इसका सस्ता वर्जन लाने की भी तैयारी कर रही है। जिसमें 1.5 लीटर का 3-सिलंडर इंजन दिया जा सकता है। हालांकि सस्ती थार में 4X4 व्हील ड्राइव सिस्टम नहीं मिलेगा और यह केवल रिअर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed