एक शख्स ने ऑटो को बनाया स्कॉर्पियो, महिंद्रा ने खरीदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी कब और कैसे बदल जाए इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। पिछले दिनों केरला की सड़कों पर एक ऑटो को अलग अंदाज में देखकर मुंबई निवासी अनिल पानिकेर ने अपने ट्विटर हैंडल से उसकी फोटो खींचकर महिंद्रा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए ट्वीट कर दिया। इसके बाद उसकी तीन पहिया वाली स्कॉर्पियो को न सिर्फ महिंद्रा ने खरीद लिया बल्कि उसे एक नई चार पहिया गाड़ी भी तोहफे के तौर पर दी।
अपने ट्विटर में अनिल ने लिखा कि यह तस्वीर बयां करती है कि स्कॉर्पियो की लोकप्रियता किस कदर लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए है। इस गाड़ी के मोडीफिकेशन से यह दिखता है कि इस आदमी का सपना कितना बड़ा है।
@anandmahindra .image shows how the scorpio design turned generic and popular among Indian roads. This mans way of "dream big" pic.twitter.com/jMoJiB5gGs
विज्ञापन विज्ञापन— Anil Panicker (@AnilPanicker3) March 19, 2017
और महिंद्रा ने इस तरह से खरीदी तीन पहिए वाली स्कॉर्पियो
इस बात के लगभग 15 दिन बाद आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट उस ऑटो चालक के साथ किया जिसमें उन्होंने लिखा," यह रिक्वेस्ट आपको याद है? हमारी टीम उस व्यक्ति को ढूंढ लिया है। हमनें वह तीन पहिया खरीदी और उसे एक चार पहिया रिटर्न कर दिया। तो मिलिए सुनील से तीन पहिया स्कॉर्पियो के एक गौरवान्वित ग्राहक हैं, अब ये चार पहिया के मालिक हैं। इस सबके लिए मैं अपने ट्विटरीज को धन्यवाद देना चाहता हूं।
Here's Sunil, the proud owner of the 3 wheeler 'Scorpio', now a happy owner of a 4 wheeler. All thanks to you twitterati! (2/2) pic.twitter.com/5nb12j2dnj
— anand mahindra (@anandmahindra) May 3, 2017