फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   JBM introduced Galaxy bus equipped with luxury features at Auto Expo 2023 know its features

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में JBM ने पेश की लग्जरी फीचर्स से लैस गैलेक्सी बस, जानें इसकी खासियत

Wed, 11 Jan 2023 11:39 AM IST
विशाल मैथिल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Wed, 11 Jan 2023 11:39 AM IST
सार

JBM Galaxy bus में सामने की तरफ बड़ा लेकिन मजबूत ग्लास दिया गया है, यह ड्राइव को शानदार और सेफ बनाएगा। जेबीएम की गैलेक्सी बस में सर्विलांस कैमरा के साथ-साथ वीटीएस की भी व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
JBM introduced Galaxy bus equipped with luxury features at Auto Expo 2023 know its features
JBM Galaxy bus - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली बेस्ड ऑटो मोबाइल कंपनी जेबीएम (JBM) ने ऑटो एक्सपो-2023 में अपनी नई गैलेक्सी बस को पेश किया। इस कोच को काफी लग्जरी बनाया गया है। JBM की गैलेक्सी बस में एबीएस और ईबीएस डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, ताकि गाड़ी रोड पर अपना अच्छा कंट्रोल बनाए रख सके। बस में सामने की तरफ बड़ा लेकिन मजबूत ग्लास दिया गया है, यह ड्राइव को शानदार और सेफ बनाएगा। जेबीएम की गैलेक्सी बस में सर्विलांस कैमरा के साथ-साथ वीटीएस की भी व्यवस्था की गई है। कंंपनी ने कहा कि फिलहाल देश के 12 राज्यों में 1000 से अधिक जेबीएम इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं और कंपनी ने अब तक 100 मिलियन यात्रियों तथा 50+ मिलियन से अधिक ई-किलोमीटर इनके जरिए दर्ज किए हैं।  

विज्ञापन


विज्ञापन

सिटी, स्टाफ और स्कूल सैगमेंट के लिए लॉन्च होगी गैलेक्सी बस

JBM Galaxy Bus की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने कहा, " जेबीएम लग्जरी कोच का लॉन्च देश में उस कोच उद्योग के लिए ऐतिहासिक बदलाव लाने वाली घटना है जिसमें अब तक विदेशी कंपनियों का ही दबदबा रहा है, और यह सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल का हिस्सा है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक बस सीरीज में भी तीन नए प्रोडक्ट्स पेश किए हैं जो सिटी, स्टाफ और स्कूल सैगमेंट जैसे अलग-अलग प्लेटफार्मों के लिए हैं। ये नए लॉन्च भारत को दुनिया की ईवी राजधानी बनाने के जेबीएम ग्रुप के इरादों को और मजबूती देंगे।"

JBM Galaxy Bus की खासियत

  • शानदार परफॉरमेंस के लिए टेल पाइप से शून्य उत्सर्जन 
  • अधिक बचत के लिए अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रति किलोमीटर बिजली की बचत
  • अलग-अलग रूटों के लिए मॉड्यूलर बैटरी पैक्स
  • बेहतर ऑपरेशन दक्षता के लिए CCS2 DC फास्ट चार्जिंग
  • थर्मल मैनेजमेट सिस्टम सहित हाइ वोल्टेज लिथियम एनएमसी बैटरी 
  • अधिक टॉर्क और पावर के साथ स्थायी मैगनेट सिंक्रोनस मोटर
  • वाहन की सेहत, सुरक्षा तथा परफॉरमेंस बढ़ाने के लिए बीएमएस एवं वीसीयू लॉजिक
  • अधिक किलोमीटर रेंज के लिए रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम
  • सिटी, स्टाफ और स्कूल सैगमेंट के लिए लॉन्च होगी गैलेक्सी बस
विज्ञापन

JBM Galaxy Bus के सुरक्षा फीचर्स

  • सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों के मद्देनजर साइड-इंपैक्ट और रोलओवर सुरक्षा परीक्षण
  • सड़कों पर बेहतरीन सड़क नियंत्रण तथा स्थिरता के लिए ईबीएस एवं एबीएस युक्त डिस्क ब्रेक
  •  बैटरी और एफडीएसएस में अधिक तापमान पर कट-ऑफ का प्रावधान
  • सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं, इस सिद्धांत के अनुरूप, पैनिक बटन, इमरजेंसी एग्जिट डोर एवं रूफ हैच
  • सुरक्षित ड्राइविंग हेतु नो-ब्लाइंड जोन्स के लिए बड़े ग्लास पैनल्स
  • बसों के सरवीलेंस और प्रबंधन के लिए सरवीलेंस कैमरे और वीटीएस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed