{"_id":"5fd8b2ab8ebc3e41d57c2f53","slug":"jaguar-land-rover-india-has-started-booking-of-its-2020-land-rover-defender-plug-in-hybrid-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2020 Land Rover Defender की भारत में शुरू हुई बुकिंग, पढ़ें कीमत और खासियतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2020 Land Rover Defender की भारत में शुरू हुई बुकिंग, पढ़ें कीमत और खासियतें
Tue, 15 Dec 2020 06:29 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 15 Dec 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
2020 Land Rover Defender
- फोटो : 2020 Land Rover Defender
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Jaguar Land Rover India ने अपनी नई प्लग-इन हाईब्रिड कार 2020 Land Rover Defender की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इस कार को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने अपनी इस कार को भारतीय बाजार में अक्तूबर महीने में लॉन्च किया था। इस प्रीमियम एसयूवी के 3-डोर वाले मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 73.98 लाख रुपये है। वहीं, इसके 5-डोर वाले मॉडल की कीमत 79.94 लाख रुपये है। यह एस्यूवी नए D7X प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसमें स्पोर्ट्स मोकोकोक्यू चेसिस दी गई है।
विज्ञापन
इस एस्यूवी में दो बॉडी स्टाइल दी गई है। इसमें 90 (3-डोर) और 110 (5-डोर) शामिल हैं। कंपनी इसकी बिक्री कम्पलीट बिल्ट यूनीट (CBU) के जरिए करेगी। भारतीय बाजार में नई Land Rover Defender को पांच वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें Base, S, SE, HSE और First Edition शामिल हैं। इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। वहीं, परफॉर्मेंस की बात करें तो भारतीय स्पेसिफिकेशन वाले Defender में केवल 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर, बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 292 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Land Rover Defender वेरिएंट्स Defender 90: कीमतें
- Base- 73.98 लाख रुपये
- S- 77.37 लाख रुपये
- SE- 79.94 लाख रुपये
- HSE- 83.91 लाख रुपये
- First Edition- 84.63 लाख रुपये
Land Rover Defender वेरिएंट्स Defender 110: कीमतें
-
Base- 79.94 लाख रुपये
-
S- 83.36 लाख रुपये
-
SE- 86.64 लाख रुपये
-
HSE- 90.46 लाख रुपये
-
First Edition- 89.63 lakh लाख रुपये
2020 Land Rover Defender की कीमतों की घोषणा इस साल फरवरी महीने में ही हो गई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसके लॉन्च को टाल दिया गया था। इसके डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 5,018 मिलीमीटर, चौड़ाई 2,105 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,967 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 3,022 मिलीमीटर है।