ईजाद हुआ नया पेट्रोल इंजन, देगा डीजल से ज्यादा माइलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीक फर्म कैमकॉन ऑटोमोटिव ने नए डिजिटल वॉल्व ट्रेन सिस्टम आईवीए(इंटेलीजेंट वॉल्व एक्चुएशन) तकनीकि को प्रदर्शित किया है। इस तकनीकि के सहारे कंपनी ने दावा किया है कि ये तकनीकि डीजल इंजन वाला माइलेज देने के साथ ही हर एमीशन नॉम्स के हिसाब से कार्य करने में सक्षम है। इसकी ड्राइवेविलिटी भी शानदार होगी। इस तकनीकि को डेवलप करने में इस फर्म को 6 साल से अधिक का वक्त लगा। यह तकनीकि अब उस स्टेज पर पहुंच चुकी है जहां पर इसका रोड टेस्ट कया जा सकता है।
इस तकनीकि को बड़े ऑटो निर्माता कंपनियों व कंपोनेंट सप्लायर को इस फर्म ने ऑफर किया है और बताया है कि इसका उपयोग सामान्य कारों के अलावा हाइब्रिड कारों में भी किया जा सकता है। कैमकॉन के टेक्निकल डायरेक्टर रोजन स्टोन जिन्होंने इस तकनीक को डेवलप करने में अहम भूमिका निभाई उन्होंने एक आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया कि,"यह सिस्टम वॉल्व लिफ्ट, वॉल्व टाइमिंग को अनगिनत तरीके नियंत्रित होते हुए स्वतंत्र रूप में काम करने की अनुमति देता है। इस तकनीक के जरिए सदियों से चली आ रही वॉल्व ऑपरेशन और क्रैंकशाफ्ट के रोटेशन के बीच का अटूट संबंध टूट जाएगा और यह एक नए अंदाज व तरीके से काम करेगा। "
यह इंजन किस तरह से काम करता है इसे भी इसको विकसित करने वाले शोधकर्ताओं ने पूरी तरह से डेमो के जरिए एक वीडियो में दिखाया है। यहां पर दिए जा रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नई तकनीक किस तरह से काम करेगी। हालांकि इसके अस्तित्व में आने में थोड़ा वक्त लगेगा क्योंकि जब तक ऑटो निर्माता इसके प्रति अपना उत्साह नहीं दिखाएंगे तब इसका कोई मतलब नहीं बनता। पर जिस तरह से ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है और पर्यावरण के प्रति लोग सचेत हो रहे हैं उसे देखकर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि यह इंजन जल्द ही कारों में लगना शुरू हो जाए।
इस वीडियो में देखें इस तकनीक को :-