फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda CB Shine creates new history in term of sales in India

सिर्फ 30 दिन में बिक गई  इस मोटरसाइकिल की 1 लाख यूनिट

Mon, 29 May 2017 12:33 PM IST
Updated Mon, 29 May 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
Honda CB Shine creates new history in term of sales in India

भारतीय बाजार में तेजी के साथ दुपहिया बाजार हिस्सेदारी पर अपना कब्जा जमाती एचएमएसआई ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बीते माह होंडा ने भारतीय बाजार में महज 30 दिन में 1 लाख शाइन मोटरसाइकिल की बिक्री की है। कंपनी ने यह जानकारी अपने एक आधिकारिक स्टेटमेंट में दी है। यह कारनामा कंपनी ने बीते अप्रैल माह में किया। इस अवधि में कंपनी ने 100824 शाइन की बिक्री की। शाइन 125 सीसी सेगमेंट की मोटरसाइकिल है और इस वर्ग में यह लीडरशिप पोजीशन पर सालों से बनी हुई है। शाइन की बिक्री 2016 के अप्रैल माह की तुलना में 51 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल अप्रैल माह में कंपनी ने इस अवधि में 66 हजार 691 मोटरसाइकिलें बेची थी। 

विज्ञापन


 
इसके साथ ही सीबी शाइन की बाजार हिस्सेदारी अब 15 फीसदी बढ़कर 54 फीसद तक पहुंच चुकी है। इस बारे में बात करते हुए कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट यदविंदर सिंह गुलेरिया ने बताया कि"होंडा इंडिया लाइनअप का शाइन बेहद महत्वपूर्ण ब्रांड है और लोगों को इसकी गुणवत्ता तथा कॉस्‍ट ऑफ ऑनरशिप प्रभावित करती रही है। इसके बदौलत हम आज यहां तक पहुंचे हैं।"
विज्ञापन


होंडा सीबी शाइन को भारतीय बाजार में 2006 में लॉन्च किया गया था। तबसे लेकर अब तक हमेशा इसकी बिक्री में सिर्फ बढ़ोत्‍तरी देखी गई है। अब तक भारतीय बाजार में कंपनी ने कुल 55 लाख सीबी शाइन की बिक्री की है। इस मोटरसाइकिल में 124.73 सीसी 4 स्ट्रोक एयरकूल्ड इंजन लगा है जो कि 10.16 पीएस की शक्ति 7500 आरपीएम पर तथा 10.30 एनएम का टॉर्क 5500 आरपीएम पर पैदा करता है। यह एक शानदार मोटरसाइकिल है जो भारतीय ग्राहकों को शुरू से ही काफी पसंद आ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed