नितिन गडकरी ने अगर ऐसा किया तो, आनंद महिंद्रा ने किया 'स्टैंडिंग ओवेशन' देने का वादा
महिंद्रा ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के कार्यकारी निदेशक एरिक सोल्हेम के ट्वीट को साझा किया और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया कि वे भारत में भी इस तरह के इकोडक्ट बनाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज उद्योगपति ने राजमार्ग पर हरे पुल की एक तस्वीर साझा की, जो राजमार्गों के खतरे के बीच वन्यजीवों के लिए एक सुरक्षित सड़क पार करने का क्रॉसिंग मार्ग प्रदान करता है। वन्यजीव पुल, जिसे नीदरलैंड में इकोडक्ट (पारिस्थितिकी) के रूप में भी जाना जाता है। इस तस्वीर को पहले संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के कार्यकारी निदेशक एरिक सोल्हेम ने ट्वीट किया था।
Isn’t this beautiful? 👍
Development can coexist with Nature!
This is a wildlife bridge known as ecoduct in Netherlands 🇳🇱 which provides a safe crossing path for wildlife amidst the danger of highways. pic.twitter.com/WAbTwGIbpQविज्ञापन विज्ञापन— Erik Solheim (@ErikSolheim) August 29, 2020
उन्होंने लिखा, "यह सह-अस्तित्व का सटीक तरीका है। नितिन गडकरी जी अगर आप विशेष क्षेत्रों में राजमार्गों का निर्माण करते समय इसे एक स्टैंडर्ड फीचर बना सकते हैं।" 65 वर्षीय दिग्गज कारोबारी ने कहा कि वह देश में इस तरह के पुलों के निर्माण के लिए गडकरी को एक स्टैंडिंग ओवेशन देंगे (तहे दिल से खड़े होकर सम्मान देंगे)।
The perfect way to coexist. @nitin_gadkari ji if you can make this a standard feature when building highways through particular zones, we will give you a standing ovation! https://t.co/vEN0FeIcLN
— anand mahindra (@anandmahindra) August 29, 2020
मंत्री ने कहा, "आपके सुझाव के लिए धन्यवाद आनंद महिंद्रा जी। हां, हमें इसी तरह के नवाचारों पर विचार करने की जरूरत है। इकोलॉजिकल बैलेंस (पारिस्थितिक संतुलन) बनाए रखना होगा।"