फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   If Nitin Gadkari does this Anand Mahindra promise to give standing ovation highway construction ecoduct nederland

नितिन गडकरी ने अगर ऐसा किया तो, आनंद महिंद्रा ने किया 'स्टैंडिंग ओवेशन' देने का वादा

Tue, 01 Sep 2020 07:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2020 07:20 PM IST
सार

महिंद्रा ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के कार्यकारी निदेशक एरिक सोल्हेम के ट्वीट को साझा किया और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया कि वे भारत में भी इस तरह के इकोडक्ट बनाएं। 

विज्ञापन
If Nitin Gadkari does this Anand Mahindra promise to give standing ovation highway construction ecoduct nederland
Anand Mahindra - फोटो : For Reference Only

विस्तार

महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने हाईवे (राजमार्ग) निर्माण के लिए एक आइडिया पेश किया है जो पर्यावरण के अनुकूल है। महिंद्रा के विचार के अनुसार विकास और प्रकृति दोनों एक साथ सह-अस्तित्व में रह सकते हैं।
विज्ञापन


दिग्गज उद्योगपति ने राजमार्ग पर हरे पुल की एक तस्वीर साझा की, जो राजमार्गों के खतरे के बीच वन्यजीवों के लिए एक सुरक्षित सड़क पार करने का क्रॉसिंग मार्ग प्रदान करता है। वन्यजीव पुल, जिसे नीदरलैंड में इकोडक्ट (पारिस्थितिकी) के रूप में भी जाना जाता है। इस तस्वीर को पहले संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के कार्यकारी निदेशक एरिक सोल्हेम ने ट्वीट किया था। 
विज्ञापन

 

बाद में, महिंद्रा ने एरिक के ट्वीट को साझा किया और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया कि वे भारत में भी इस तरह के इकोडक्ट बनाएं।

उन्होंने लिखा, "यह सह-अस्तित्व का सटीक तरीका है। नितिन गडकरी जी अगर आप विशेष क्षेत्रों में राजमार्गों का निर्माण करते समय इसे एक स्टैंडर्ड फीचर बना सकते हैं।" 65 वर्षीय दिग्गज कारोबारी ने कहा कि वह देश में इस तरह के पुलों के निर्माण के लिए गडकरी को एक स्टैंडिंग ओवेशन देंगे (तहे दिल से खड़े होकर सम्मान देंगे)। 
 

महिंद्रा के जवाब में, गडकरी ने कहा कि सिवनी (मध्य प्रदेश) और नागपुर (महाराष्ट्र) के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर एक पशु गलियारा बनाया गया है जिसके 'अच्छे परिणाम' मिल रहे हैं। गडकरी ने ट्वीट किया, "हमने सिवनी (मध्य प्रदेश) और नागपुर (महाराष्ट्र) के बीच NH44 पर एक पशु गलियारे को विकसित करने की कोशिश की, जिससे हमें अच्छे परिणाम मिले। फिर भी, हम मनुष्य और पशु के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए अपने लक्ष्य के लिए प्रयास जारी रखेंगे।" 

मंत्री ने कहा, "आपके सुझाव के लिए धन्यवाद आनंद महिंद्रा जी। हां, हमें इसी तरह के नवाचारों पर विचार करने की जरूरत है। इकोलॉजिकल बैलेंस (पारिस्थितिक संतुलन) बनाए रखना होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed