Creta के इस वैरियंट को बंद करेगी Hyundai, ‘मिनी क्रेटा’ बन रही है बड़ी अड़चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूंदै की पॉपुलर एसयूवी कार क्रेटा बेस्ट सेलिंग मॉडल्स में से एक है और इस सेगमेंट में टॉप-10 में शामिल है। क्रेटा की हर महीने 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिक जाती हैं, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। क्रेटा की सफलता से उत्साहित कर तमाम आटो कंपनियां अपने मॉडल क्रेटा से मुकाबले करने के लिए लॉन्च कर रही हैं।
क्रेटा का 1.4 डीजल इंजन एंट्री लेवल वैरियंट
क्रेटा पेट्रोल के साथ दो डीजल इंजनों के साथ आती है, और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.6 लाख रुपये से लेकर 15.65 लाख रुपये तक है। वहीं खबरें आ रही हैं कि ह्यूंदै क्रेटा का एंट्री लेवल वैरियंट बंद कर सकती है। क्रेटा का एंट्री लेवल वैरियंट 1.4 डीजल इंजन के साथ आता है और इसका वेटिंग पीरियड भी 6 महीने का है।
बेस डीजल इंजन मॉडल बंद
वहीं न्यूज रिपोर्ट्स का कहना है कि ह्यूंदै QXi की लॉन्चिंग के बाद कंपनी क्रेटा का बेस डीजल एंट्री लेवल डीजल इंजन मॉडल को बंद कर सकती है। QXi को भारत में Styx के नाम से बेचा जाएगा।
QXi का मीडिल और टॉप लेवल के वैरियंट की कीमत 9 लाख रुपये 11 लाख रुपये तक होगी। ह्यूंदै वैसे भी QXi के लिए काफी उत्साहित है, क्योंकि सब 4 मीटर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उसके पास कोई कार नहीं है और क्रेटा की लंबाई 4 मीटर से ज्यादा है। ह्यूंदै को खतरा है कि अगर QXi और क्रेटा के बेस वैरियंट की कीमत एक समान होंगी, तो इससे QXi की बिक्री पर असर पड़ सकता है।
न्यू यार्क इंटरनेशनल ऑटो शो में लॉन्चिंग
QXi को 2019 के न्यू यार्क इंटरनेशनल ऑटो शो में लॉन्च किया जाएगा, जो 19 अप्रैल से शुरू हो कर 29 अप्रैल तक चलेगा। वहीं QXi को भारत में कई जगह टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। वहीं न्यू यार्क ऑटो शो में ही QXi की ग्लोबल लॉन्चिंग हो सकती है और भारत में इसकी बिक्री जुलाई-अगस्त से शुरू होगी।
QXi में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन
ह्यूंदै QXi की टक्कर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट और हाल ही में लॉन्च हुई महिन्द्रा एक्सयूवी300 से होगी। QXi की कीमत 7.5 लाख रुपये से लेकर 11 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। QXi में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.4 लीटर का डीजल इंजन होगा और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ऑप्शन भी मिलेगा। QXi को डुअल क्लच ऑटोमैटिक के साथ लॉन्च किया जा सकता है।