{"_id":"5bb07d91867a557ff47decf8","slug":"hyundai-reveals-the-name-of-upcoming-compact-suv-car-the-name-will-ve-styx","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुंडई ने ब्रेजा कार को टक्कर देने के लिए कर लिया है स्टाइक्स (styx) को तैयार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हुंडई ने ब्रेजा कार को टक्कर देने के लिए कर लिया है स्टाइक्स (styx) को तैयार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
hyundai Qxi
हुंडई को अपनी आने वाली कार कॉम्पैक्ट एसयूवी की टेस्टिंग करते देखा गया है। देखने में यह कार हुंडई की ही कार क्रेटा की आपको याद दिलाएगी। हो सकता है आप इससे बेबी क्रेटा भी कह दें। हुंडई की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को स्टाइक्स नाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान में, कंपनी इसे क्यूएक्सआई(QXI) नाम के कोड से सम्बोधित करती है। इस कार को पेट्रोल और डीजल इंजन दोनो ही वर्जन में बेचा जाएगा। हालांकि स्टाइक्स की तकनीकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन कयासे लगाए जा रहें हैं कि यह कार कॉम्पैक्ट एसयूवी टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन वाली भारत में हुंडई की पहली कार होगी।
विज्ञापन
इंजन
बाहर आयी जानकारी के मुताबिक कार में 1 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 110बीएचपी की पावर और 170एनएम का पीक टॉर्क जनेरेट करने में सक्षम होगा। नए कॉम्पैक्ट एसयूवी में एएमटी का विकल्प भी कंपनी द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस कार के डीजल इंजन की बात करें तो इसमें 1.4 लीटर का टर्बो चार्जड डीजल इंजन दिया जाएगा, जो कि हुंडई आई20 से लिया गया है। यह डीजल इंजन 89बीएचपी की पावर और 220एनएम का टॉर्क जनेरेट करेगा साथ ही इसके 6 स्पीड मैनुयअल गियरबॉक्स से लैस होने की भी संभावना है।
कीमत
कार की कीमत की बात करें तो कंपनी इस कार की कीमत 7 से 8 लाख रुपये तक रख सकती है।