फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai is ready to bring mild facelift version of popular i20 car

आई 20 करने जा रही है सबकी छुट्टी, जानें कैसे

Thu, 06 Apr 2017 10:26 AM IST
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
hyundai is ready to bring mild facelift version of popular i20 car
नए फीचर्स के साथ आ रही है आई20

हुंडई अपनी लोकप्रिय हैचबैक को भारतीय बाजार में और फीचर्स के साथ लॉन्च करना चाहती है। इसके चलते कंपनी इसके छोटे फेसलिफ्ट वर्जन को जल्‍द ही भारतीय बाजार में लाने की योजना बना रही है। इस अपडेटेड वर्जन में अब मरीना ब्लू शेड नए ड्यूल टोन एक्सीटीरियर कलर विकल्पों के साथ आएगा। इन रंगों में पैसन रेड और पोलार व्हाइट शामिल होंगे जिसमें काले छत की सौगात भी शामिल होगी। इसके अलावा आई20 में अब ब्लैक इंटी‌रियर लगाया जा रहा है जिसमें नारंगी रंग का इंसर्ट भी रहेगा।

विज्ञापन


इसके टॉप मॉडल आस्टा(O) में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम भी दिया जाएगा जिसकी शुरुआत हुंडई ने अपने फेसलिफ्टेड ग्रैंड आई10 से पिछले महीने की थी। अन्य फीचर्स के तहत ग्राहकों को स्मार्टफोन कनेक्टिविटी विद एंड्रायड ऑटो, एपल कार प्ले और माइक्रोलिंग विद स्मार्टफोन नेवीगेशन व वाइस रिकग्नीशन सिस्टम भी मिलेगा। 

विज्ञापन


 इन फीचर्स के अलावा आई20 में 6 एयरबैग, ऑटो हेडलैंप्स, कीलेस एंट्री, टिल्ट टेलिस्कोपिक स्‍टीयरिंग अडजस्‍ट और 16 इंच डायमंड कट एलॉय व्हील मिलेगा। इंजन विकल्पों में 1.2 कापा ड्यूल वीटीवीटी पेट्रोल पांच स्पीड मैनुअल के साथ, 1.4 ड्यूल वीटीवीटी पेट्रोल चार स्पीड ऑटोमेटिक के साथ और 1.4 यू2 सीआरडीआई डीजल छह स्पीड गियरबॉक्स के साथ लगेगा। इसका मुकाबला मारुति बलेनो, हौंडा जैज और फोक्सवैगन पोलो से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में लॉन्चिंग के बाद से अब तक यह देश की टॉप टेन सेलिंग कारों में शामिल रही है। हुंडई ने अब तक देश में इसकी 3 लाख यूनिट की बिक्री की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed