{"_id":"5ecb6fbc136e8b38270b3cd1","slug":"hyundai-india-covid-maruti-suzuki-india-limited-coronavirus-pandemic-in-india-coronavirus-outbreak-in-india-covid-19-maruti-suzuki-india-ltd-manesar-plant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki में एक कोरोना पॉजिटिव केस के बाद Hyundai India में सामने आए 3 मामले","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki में एक कोरोना पॉजिटिव केस के बाद Hyundai India में सामने आए 3 मामले
Mon, 25 May 2020 12:41 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 25 May 2020 12:41 PM IST
सार
Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) के भारतीय प्लांट में तीन कर्मचारी कोरोना वायरस परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए हैं। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता ने दो महीने के लॉकडाउन के बाद फिर से काम शुरू करने के कुछ दिनों बाद रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Cars Inventory (File Photo)
- फोटो : PTI
विस्तार
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले 16 और कर्मचारियों के परीक्षण के परिणाम अगले दो दिनों में आ जाएंगे।
दक्षिण भारत के कांचीपुरम जिले के शीर्ष नौकरशाह पी. पोनियाह ने कहा, "उद्योग को ठप नहीं होने देना राज्य की नीति है।" ह्यूंदै का प्लांट इसी जिले में है।
उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्लांट के अंदर जिन जगहों पर Covis-19 पॉजिटिव कर्मचारी गए होंगे उन्हें सैनेटाइज किया जाए।"

8 मई को प्लांट में परिचालन शुरू करने वाली ह्यूंदै ने कहा कि काम शुरू करने के पहले सप्ताह में तीनों कर्मचारियों में खांसी और जुकाम के हल्के लक्षण दिखने शुरू हो गए थे और वे परीक्षण के बाद पॉजिविट पाए गए। भारत के लिए ह्यूंदै के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उनका इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, "कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, सेल्फ आइसोलेशन और पूर्ण स्वच्छता के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, कर्मचारियों की बेहतरी उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा, "कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, सेल्फ आइसोलेशन और पूर्ण स्वच्छता के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, कर्मचारियों की बेहतरी उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
बाजार हिस्सेदारी के आधार पर भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै में यह मामला मारुति में मामला आने के बाद आया है। ह्यूंदै की प्रतिद्वंद्वी मारुति सुजुकी इंडिया ने शनिवार को कहा कि हरियाणा के मानेसर में उनके प्लांट में एक कर्मचारी कोरोना वायरय परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया और ऐसे ही एक दूसरे मामले की भी संभावना हो सकती है।
इन मामलों के सामने आने के बाद उन जोखिम और चुनौतियों को पता चलता है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कोरोनवायरस से जंग में सामना कर रही है। सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास में करीब दो महीने के लॉकडाउन के बाद ऑटोमोबाइल उत्पादन को फिर से शुरू करने की कोशिश की है।
मारुति सुजुकी के एक प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को एक कर्मचारी के परीक्षण में पॉजिटिव नतीजा आया और शनिवार तक दूसरे संक्रमण की संभावना है। प्रतिनिधि ने कहा, "सभी कर्मचारी जो संभवतः उस कर्मचारी के संपर्क में आ सकते थे, उन्हें घर के अलगाव में रहने की सलाह दी गई है।"
बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए कर्मचारी को स्थिर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह कर्मचारी 15 मई को आखिरी बार काम पर आया था। इससे बाद उसका घर कंटेनमेंट जोन में शामिल हो गया था।

मारुति ने पिछले सप्ताह मानेसर प्लांट में उत्पादन फिर से शुरू किया है। भारत सरकार द्वारा मार्च में कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन लागू करने के बाद कार निर्माता ने देश में उत्पादन को निलंबित कर दिया था।
मारुति सुजुकी की वेबसाइट के मुताबिक हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर में प्लांट है और ये नई दिल्ली से लगभग 137 किलोमीटर (85 मील) दूर है।
मारुति सुजुकी की वेबसाइट के मुताबिक हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर में प्लांट है और ये नई दिल्ली से लगभग 137 किलोमीटर (85 मील) दूर है।
मानेसर प्लांट में स्विफ्ट, डिजायर और सेलेरियो जैसे वाहनों का निर्माण होता है। जापान के सुजुकी मोटर कॉर्प के स्वामित्व वाली कंपनी मारुति, पैसेंजर गाड़ी बाजार में 50 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारत में सबसे बड़ी कंपनी है।