फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero MotoCorp to partially restart plant operations in uttarakhand and Haryana

Covid 19: Hero MotoCorp के तीन प्लांट खुले, सुरक्षा के साथ एक शिफ्ट में होगा काम

Mon, 17 May 2021 10:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 17 May 2021 10:43 PM IST
सार

हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है कि प्लांट में काम के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कंपनी का दावा है कि उसके 45 साल से अधिक उम्र वाले 90 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन लग चुकी है। 

विज्ञापन
Hero MotoCorp to partially restart plant operations in uttarakhand and Haryana
Hero Motocorp Plant - फोटो : For Reference Only

विस्तार

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) के तीन प्लांट सोमवार से खुल गए। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद प्लांट को बंद करने का फैसला लिया गया था। कंपनी के गुरुग्राम, धारुहेड़ा और हरिद्वार इन तीन प्लांट में 17 मई से सिंगल शिफ्ट में काम शुरू किया गया है। पिछले महीने कंपनी ने कोरोना के बढ़ते मामले के बीच 22 अप्रैल से 2 मई तक मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट को बंद रखने का फैसला लिया था जिसे बाद में 16 मई तक बढ़ाया गया था। कंपनी का दावा है कि उसके 45 साल से अधिक उम्र वाले 90 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन लग चुकी है। 
विज्ञापन

फिलहाल एक शिफ्ट में काम

हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान जारी कर कहा है कि हरियाणा के गुरुग्राम-धारुहेड़ा और उत्तराखंड के हरिद्वार प्लांट में उत्पादन शुरू होने जा रहा है। इस समय इन तीनों प्लांट में फिलहाल एक शिफ्ट में काम होगा। लोगों की सुरक्षा को लेकर कंपनी ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर रख रही है। प्लांट में काम के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए बेहतर तरीके से सैनिटाइजेशन किया जाएगा और हाइजीन का ख्याल रखा जाएगा। इन तीनों प्लांट में सोमवार से काम शुरू होने के बाद, अब अन्य दफ्तरों को भी जल्द ही खोलने की योजना हो रही है। कंपनी का कहना है इन तीनों प्लांट का पूरा ध्यान निर्यात बाजार पर होगा, ना कि घरेलू बाजार पर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में बंद हुए थे संयंत्र

हीरो मोटोकॉर्प ने 22 अप्रैल से देश के सभी 6 प्लांट में बंदी की घोषणा की थी। जिसमें हरियाणा स्थित धारूहेड़ा और गुरुग्राम, आंध्र प्रदेश में चित्तूर, उत्तराखंड में हरिद्वार, राजस्थान में नीमराना, और गुजरात में हलोल सहित अपने सभी छह विनिर्माण इकाइयों में कामकाज अस्थाई रूप से बंद किया गया था। इन संयंत्रों की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 90 लाख इकाई है। इस बंदी में नीमराना स्थित ग्लोबल पार्ट्स सेंटर (जीपीसी) और जयपुर स्थित आरएंडडी संयंत्र - सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (सीआईटी) भी शामिल था। 
विज्ञापन

जल्द लाएगी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर

बता दें कि Hero MotoCorp जल्द ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर उतारने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प वर्ष 2022 की पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च के दौरान एक ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करेगी। हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में ताइवान की कंपनी Gogoro (गोगोरो) के साथ हाथ मिलाया है। यह कंपनी बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क बनाने के लिए जानी जाती है। गोगोरो ताइवान में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी बेचती है। इस साझेदारी के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने वाली है। 

 

50 नए उत्पाद की योजना

हीरो मोटोकॉर्प 2025 तक देश में कुल 50 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसमें नए मॉडल, वैरिएंट और मौजूदा मॉडल के फेसलिफ्ट शामिल हैं। हीरो ने बताया कि कंपनी अगले पांच सालों के लिए हर साल कम से कम 10 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर काम कर रही है। हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमेन और सीईओ डॉ. पवन मुंजाल का कहना है कि यह कदम निश्चित रूप से हीरो मोटोकॉर्प को भारतीय बाजार में आगे बढ़ने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed