फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hero electric scooter 2020 model autoexpo 2020 hero electric scooter price delhi autoexpo

Auto Expo 2020: Hero Electric ला रही है अब तक का सबसे लंबी रेंज वाला स्कूटर, चलेगा 120 KM

Tue, 04 Feb 2020 01:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 04 Feb 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
hero electric scooter 2020 model autoexpo 2020 hero electric scooter price delhi autoexpo
Hero Flash electric scooter (फाइल) - फोटो : hero electric
Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में तीन नए उत्पादों से पर्दा उठाने वाली है। हीरो इलेक्ट्रिक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक टीजर जारी कर इसे बारे में बताया है। कंपनी एक बिलकुल नया स्कूटर पेश करनेवाली है। इस हफ्ते की शुरुआत में इस स्कूटर का प्रोडक्शन मॉडल देखा गया था। तभी से इसे लेकर चर्चा हो रही थी कि यह मॉडल को ऑटो एक्सपो में एक इलेक्ट्रिक ट्राइक (तीन पहिये वाला व्हीकल) के साथ-साथ पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

रेंज

फिलहाल, हीरो इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में कम रफ्तार वाले स्कूटर शामिल हैं। आनेवाली मोटरसाइकिल कंपनी के लाइन-अप में शामिल होने वाली अपनी तरह का पहला स्कूटर होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फुल चार्जिंग पर यह स्कूटर 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसकी अधिकमत रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खास होगा यह स्कूटर

कंपनी द्वारा पेश किए जा रहे अन्य दो उत्पादों के बारे में कम जानकारी सामने आई है। हालांकि, इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी द्वारा पेश किए गए अन्य मॉडल्स से दो कदम आगे बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक भले ही इस स्कूटर के परफॉर्मेंस में कोई बदलवा देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी समेत अन्य फीचर्स मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

कीमत

हीरो इलेक्ट्रिक के इस नए स्कूटर की कीमत 1.3 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। यह मोटरसाइकिल कंपनी की सबसे प्रीमियम पेशकश होगी। भारतीय दोपहिया बाजार इसका मुकाबला इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV 400 (रिवॉल्ट आरवी 400) से होगा। 

इलेक्ट्रिक ट्राइक होगी पेश

Hero Electric इस ऑटो एक्सपो में एक इलेक्ट्रिक ट्राइक को भी शोकेस करने जा रही है। हालांकि, कंपनी इसे व्यक्तिगत इस्तेमाल के बजाय बिजनस और कॉरपोरेशन को ध्यान में रखकर ला सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed