फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hero and honda offers huge discount on their bikes to sell the inventory fast

टू-व्हीलर खरीदने के लिए बढ़िया मौका, 22 हजार तक मिल रहा है डिस्काउंट

Fri, 31 Mar 2017 01:28 PM IST
amarujala.com, Presented By : अमित द्विवेदी
amarujala.com, Presented By : अमित द्विवेदी Updated Fri, 31 Mar 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
hero and honda offers huge discount on their bikes to sell the inventory fast
सबसे बड़ा डिस्काउंट

अपने बीएस 3 मानक वाली मोटरसाइकिलों व स्‍कूटरों को बेचने के लिए दो दुपहिया कंपनियों ने अंतिम बॉल पर सिक्स लगाने की कोशिश की है। सुप्रीम कोर्ट से मिली निराशा के बाद अब इन कंपनियों ने अपने दुपहिया वाहनों पर 22 हजार रुपये तक डिस्‍काउंट ऑफर किया है। गौरतलब है कि सबसे ज्यादा बीएस3 इंवेंटरी हीरो व होंडा के पास है। दुपहिया इंडस्‍ट्री के पास अभी भी 6.71 लाख वाहन बचे हुए हैं जिन्हें कंपनियां 1 अप्रैल के बाद नहीं बेच पाएंगी। 

विज्ञापन


हीरो ने अपने स्‍कूटरों की बिक्री पर 12,500 रुपये की छूट, प्रीमियम मोटरसाइकिलों पर 7500 की छूट व एंट्री लेवल मोटरसाइकिलों पर 5000 रुपये के छूट का ऑफर किया है। हीरो से मिली जानकारी के मुताबिक यह ऑफर 31 मार्च तक दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर होंडा ने अपने सभी दुपहिया वाहनों पर महज एक डिस्काउंट 22000 रुपये दिया है। ये कंपनियां एक अंतिम प्रयास कर रही हैं कि उनके बीएस3 मानक पर बने ज्यादा से ज्यादा माल 31 मार्च से पहले निकल जाए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूरी ऑटो इंडस्ट्री में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हाहाकार मचा हुआ है। कंपनियां उम्मीद लगाए बैठी थीं कि उन्हें कोर्ट से एक साल का वक्त और मिल जाएगा पुराना माल खपाने के लिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लगभग 9 लाख की इंवेंटरी पूरी इंडस्ट्री में अभी भी बची हुई है और कंपनियों के पास इन्हें खपाने के लिए दो ही रास्ते हैं या तो वो सारा का सारा माल निर्यात कर दें या फिर उन्हें नए मानक के अनुरूप अपग्रेड कर दें। नए मानक पर अपग्रेड करने में उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रांसपोर्टेशन पर आएगी क्योंकि डीलर्स के पास से दोबारा सारे वाहनों को प्लांट लाना पड़ेगा जो कि काफी महंगा होगा। अंतिम रास्ता कंपनियों के पास ये है कि वो सस्ते से सस्ते दाम पर अपने वाहनों को बेच दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed