फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Auto manufactures offers huge discount on car before 31st march

डिस्काउंट का डबल मजा चाहिए तो 31 से पहले खरीदें कार 

Wed, 29 Mar 2017 04:10 PM IST
Updated Wed, 29 Mar 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
Auto manufactures offers huge discount on car before 31st march
नवरात्र पर खरीदें कार
हमेशा त्यौहारी सीजन में ऑटो कंपनियां अपने कारों व मोटरसाइकिलों पर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर करती रही हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है क्योंकि इस नवरात्र पर ग्राहकों को डिस्काउंट का डबल मजा मिल सकता है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि कुछ कंपनियां नवरात्र ऑफर के तहत वाहन बेच रही हैं तो कुछ पुराने स्टॉक खत्म करने के लिए ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दे रही हैं। अगर आप भी एक नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए सबसे बढ़िया हो सकता है। बिना किसी जुगाड़ लगाए आपको गाड़ी पर बढ़िया डिस्काउंट मिल सकता है। आइए इस फोटो गैलरी के माध्यम से आपको देते हैं पूरी जानकारी। 
विज्ञापन


 

Auto manufactures offers huge discount on car before 31st march
हुंडई का ऑफर - फोटो : Amar Ujala
हुंडई
अगर नवरात्र पर आप गाड़ी खरीद रहे हैं तो हुंडई वर्ना के पेट्रोल व डीजल पर क्रमशः कंपनी 80 हजार व 90 हजार, ईयॉन पर 40000, एक्सेंट के पेट्रोल डीजल पर क्रमशः 55000 व 40000, ग्रैंड आई 10 के पेट्रोल डीजल पर क्रमशः 47000 व 55000, एलीट आई20 पेट्रोल डीजल पर 25000, आई 20 एक्टिव डीजल पेट्रोल पर 25000 व सैंटाफे पर 2 लाख 50 हजार रुपये तक का बेनीफिट ऑफर का लाभ आप उठा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Auto manufactures offers huge discount on car before 31st march
मारूति सुजुकी का ऑफर - फोटो : Amar Ujala
मारुति 
देश की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी दो खबरों की क्लिपिंग का हवाला देते हुए लोगों को आगाह कर रही है कि 1 अप्रैल से कीमतें बढ़ने वाली हैं इसलिए आप 31 मार्च तक अपनी कार का सपना पूरा कर लें। इसके तहत ऑल्टो 800 पर 35000, वैगनआर पर 54000 व सेलारियो पर 40000 का छूट ऑफर कर रही है। इसके अलावा 10 हजार रुपये की अतिरिक्त विशेष छूट सरकारी कर्मियों व रिटायर्ड सरकारी कर्मियों को कंपनी दे रही है। ऑल्‍टो के10 पर 47000, डिजायर पर 40000, अर्टिगा पर 30000, स्विफ्ट पर 40000 व ईको पर भी 40000 रुपये तक की छूट का लाभ ग्राहक उठा सकते हैं। 
नोटः- ये सभी ऑफर दिल्ली एनसीआर में छपे कंपनियों के विज्ञापन के आधार पर हैं। इनकी प्रमाणिकता इन विज्ञापनों की सत्यता पर आधारित है। 
 

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed