फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   ford EcoSport facelift 2021 launch cancelled with announcement of Ford plant shut downs

Ford का भारत में कार निर्माण बंद, EcoSport 2021 की लॉन्चिंग भी हुई रद्द

Fri, 10 Sep 2021 12:34 PM IST
प्रदीप पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 10 Sep 2021 12:34 PM IST
सार

  • EcoSport facelift कंपनी की दूसरी एसयूवी है
  • EcoSport facelift को पहली भारत में 2013 में लॉन्च किया गया था
  • भारतीय बाजार के लिए फोर्ड कारों और एसयूवी को करेगी इंपोर्ट

विज्ञापन
ford EcoSport facelift 2021 launch cancelled with announcement of Ford plant shut downs
Ford EcoSport SE for demo - फोटो : Ford

विस्तार

अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर ने भारत में कार निर्माण बंद करने का फैसला लिया है। Ford भारत में अब कारों का निर्माण नहीं करेगी और अपने दोनों संयंत्रों को भी बंद करेगी। रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक लगातार हो रहे घाटे के कारण यह फैसला लिया है। अब Ford के इस फैसले के बाद

विज्ञापन

EcoSport facelift की भारत में लॉन्चिंग भी रद्द हो गई है।

बता दें कि EcoSport facelift की तस्वीरों को हाल के कुछ दिनों में कई बार देखा गया है। 2013 के बाद भारत में फोर्ड की यह दूसरी facelift एसयूवी थी लेकिन अब कंपनी के इस फैसले से इसका सपना अधूरा ही रह जाएगा। ऐसे में अब कंपनी भारतीय बाजार में सिर्फ इंपोर्टेड कार और एसयूवी ही बेचेगी।
विज्ञापन


यदि आप फोर्ड के फैन हैं तो आपको पता ही होगा कि EcoSport भारत में सबसे पोपुलर एसयूवी है। इसे साल 2013 में लॉन्च किया गया था और सबसे खास बात यह है कि EcoSport एसयूवी के साथ Ford को भारत सरकार की ओर से एक्साइज बेनेफिट्स भी मिले थे। भारतीय बाजार के लिए EcoSport फोर्ड के लिए सबसे बड़ी यूएसवी है। इसके अलावा यह पहले मेड इन इंडिया एसयूवी है जिसे कई सारे यूरोपियन मार्केट में बेचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कंपनी ने अपने चेन्नई (तमिलनाडु) और साणंद (गुजरात) संयंत्रों में लगभग 2.5 अरब डॉलर का निवेश किया है। कंपनी इन संयंत्रों से उत्पादित इकोस्पोर्ट, फिगो और एस्पायर जैसे वाहनों की बिक्री बंद कर देगी। 


इसके अलावा फोर्ड इंडिया के पास सालाना 6,10,000 इंजन और 4,40,000 वाहनों की स्थापित विनिर्माण क्षमता है। इसने Figo, Aspire, और EcoSport जैसे अपने मॉडलों को दुनिया भर के 70 से अधिक बाजारों में निर्यात किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed