फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Florida Man buys lambo with covid relief funds Florida man collected Fund in the name of Corona Relief and bought 2020 lamborghini huracan car for 2.38 crores

कोरोना राहत के नाम पर फंड इकट्ठा कर खरीदी 2.38 करोड़ की लैम्बोर्गिनी कार

Fri, 31 Jul 2020 06:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 31 Jul 2020 06:43 PM IST
सार

फ्लोरिडा में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने उसे कोरोना राहत कोष के तहत मिले 3.9 मिलियन डॉलर (करीब 29 करोड़ रुपये) से एक बड़ी रकम स्पोर्ट्स कार, महंगी कपड़े पर खर्च कर दी। 

विज्ञापन
Florida Man buys lambo with covid relief funds Florida man collected Fund in the name of Corona Relief and bought 2020 lamborghini huracan car for 2.38 crores
Lamborghini Huracan

विस्तार

फ्लोरिडा में एक व्यक्ति को कोविड-19 के दौरान कारोबार में राहत के मिले बेलआउट के पैसों का दुरुपयोग करते हुए पाया गया है। उसने इन पैसों से कुछ लक्जरी सामानों की खरीदारी कर डाली। जिनमें से एक लेम्बोर्गिनी हुराकन स्पोर्ट्स कार थी।
विज्ञापन


29 वर्षीय इस व्यक्ति की पहचान डेविड हाइन्स के रूप की गई है। उसने इन पैसों से मियामी बीच रिसॉर्ट्स में रहने और अन्य लक्जरी वस्तुओं का भुगतान किया। 

अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा, "फ्लोरिडा के एक व्यक्ति को पेचेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम (PPP) लोन में 3.9 मिलियन डॉलर (करीब 29 करोड़ रुपये) की राशि धोखाधड़ी कर हासिल करने और उसके इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तारी किया गया है। इन पैसों से उसने अपने लिए एक स्पोर्ट्स कार भी खरीदी। अधिकारियों ने गिरफ्तारी के समय 318,000 डॉलर (करीब 2.38 करोड़ रुपये) की स्पोर्ट्स कार और बैंक खातों से 3.4 मिलियन डॉलर (करीब 25 करोड़ रुपये) जब्त किए।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लोरिडा में अमेरिकी मुख्य मजिस्ट्रेट न्यायाधीश के सामने पेश किए गए डेविड हाइन्स पर बैंक धोखाधड़ी, वित्तीय संस्थान को गलत बयान देने और गैरकानूनी आय में लेनदेन में संलग्न होने का आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विभिन्न कंपनियों की ओर से बीमित वित्तीय संस्थान को दिए गए आवेदनों के जरिए हाइन्स ने PPP लोन में लगभग 13.5 मिलियन डॉलर (करीब एक अरब रुपये) की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि हाइन्स ने लोन के लिए फर्जी आवेदन पत्र पेश किए हैं, जो कंपनियों के संबंधित नियंत्रण के बारे में कई गलत और भ्रामक जानकारी देते हैं। वित्तीय संस्थान ने लोन के रूप में लगभग 3.9 मिलियन डॉलर (करीब 29 करोड़ रुपये) की मंजूरी और पैसे दे दिए। 

शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि पीपीपी फंड मिलने के कुछ दिनों के भीतर, हाइन्स ने लगभग 318,000 डॉलर में 2020 Lamborghini Huracan (लेम्बोर्गिनी हुराकैन) स्पोर्ट्स कार खरीदी, जिसे उन्होंने अपने नाम और अपनी एक कंपनी के नाम पर संयुक्त रूप से पंजीकृत किया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पीपीपी फंडों मिलने के बाद हाइन्स ने पेरोल भुगतान नहीं किया जो उसने अपने लोन आवेदनों पर दावा किया था। हालांकि, उन्होंने मियामी बीच में रिसॉर्ट्स में लक्जरी सामानों की खरीदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed