फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Even after the order of the Supreme Court and the NGT, old vehicles are running on the roads

प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर चल रही हैं 15 साल पुरानी गाड़ियां, लेकिन कैसे?

Tue, 11 Aug 2020 06:43 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 11 Aug 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Even after the order of the Supreme Court and the NGT, old vehicles are running on the roads
Road Traffic - फोटो : Unsplash

सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने पेट्रोल के वाहनों को 15 साल और डीजल के वाहनों को 10 साल के बाद दिल्ली-एनसीआर में नहीं चलाए जाने का आदेश दिया है। लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर पुरानी गाड़ियों की आवाजाही हो रही है। दरअसल दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों जैसे नोएडा और गाजियाबाद में डीजल के वाहनों का 15 साल तक के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है, जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशों का पूरी तरह से पालन नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

कहां फंस रही है कहानी?


डीजल के वाहनों का 15 साल का रजिस्ट्रेशन करने के पीछे सबसे बड़ा कारण मोटर व्हीकल एक्ट है। दरअसल अधिकारियों का कहना है कि भले ही सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने आदेश जारी कर दिया हो, लेकिन जब तक मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन नहीं किया जाएगा तब तक यह परेशानी जारी रहेगी, क्योंकि बिल में संशोधन न होने के कारण वाहनों का 15 साल के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है मोटर व्हीकल एक्ट?


मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक कॉमर्शियल काम के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों का 8 साल तक हर 2-2 साल पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इस समय सीमा के बाद हर साल वाहन का फिटनेस और रजिस्ट्रेशन कराना होता है। वहीं, प्राइवेट गाड़ियों का 15 साल के लिए रजिस्ट्रेशन होता है। इसके बाद पांच-पांच साल के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

BS4 गाड़ियों को बेचने के लिए डीलरों ने लगाया जुगाड़


देश में बीएस-4 वाहनों की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रोक लगा दी गई है, लेकिन डीलरों के जुगाड़ से अभी भी इन वाहनों की बिक्री हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के कई जिलों में डीलरों की तरफ से कई बीएस-4 वाहनों की खरीदारी कर ली गई। डीलरों ने अपने नाम, स्टाफ या अपने रिश्तेदारों के नाम पर बीएस-4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन करा लिया। अब इन्हीं वाहनों की बिक्री की जा रही है। दरअसल लॉकडाउन के दौरान बीएस-4 वाहनों की बिक्री पर 10 दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया था। माना जा रहा है कि उसी दौरान डीलरों की तरफ से यह जुगाड़ लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed