फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Engineer wins lamborghini urus in lucky draw lamborghini urus price in indian rupees lamborghini urus price in delhi lamborghini urus specifications lamborghini urus top speed

बेरोजगार ने ईनाम में जीत ली तीन करोड़ की कार, पूरी दुनिया में मच गया हल्ला!

Wed, 15 Jul 2020 06:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2020 06:07 PM IST
सार

यदि आप शिद्दत से एक अदद नौकरी की तलाश में हों, लेकिन इसकी जगह आपको एक Lamborghini (लेम्बोर्गिनी) कार मिल जाए, तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी। ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटेन में रहने वाले एक भारतीय के साथ। 

विज्ञापन
Engineer wins lamborghini urus in lucky draw lamborghini urus price in indian rupees lamborghini urus price in delhi lamborghini urus specifications lamborghini urus top speed
Engineer Win Lamborghini Urus in Britain - फोटो : YouTube/BOTB

विस्तार

Lamborghini कार खरीदना कई लोगों के लिए एक सपना है, लेकिन हर कोई इस सपने को साकार नहीं कर सकता है। हालांकि, कभी-कभी किस्मत ऐसा खेल करती है, जिसकी आप सपने में भी उम्मीद नहीं करते। केरल के रहने वाले साउंड इंजीनियर शिबू पॉल के साथ कुछ ऐसा हुआ कि पूरी दुनिया में हल्ला मच गया। करोड़ों लोगों की सपनों की कार के वे एक झटके में ही मालिक बन गए। उन्होंने हाल ही में Lamborghini Urus (लेम्बोर्गिनी उरुस) को लकी ड्रा में जीता है। 
विज्ञापन

शिबू पॉल ने लिननेट जोसेफ से शादी करने के बाद एक साल पहले ब्रिटेन में बस गए थे। लिननेट नॉटिंघम सिटी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती हैं। संक्रमण से फैली महामारी के कारण, पॉल की नौकरी चली गई और वे बेरोजगार हो गए। उन्होंने कई कंपनियों में नौकरी के लिए ईमेल किया था। 7 जुलाई 2020 को जब नौकरी के लिए भेजी गई ईमेल के जवाब को देखने के लिए उनकी आंखें तरस रही थी, तभी उनके दरवाजे पर एक दस्तक हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉल दरवाजे पर देखने गए कि कौन आया है लेकिन जब उन्हें पता चला कि BOTB (Best Of The Best), बीओटीबी (बेस्ट ऑफ द बेस्ट) के सौजन्य से एक ब्रांड न्यू Lamborghini Urus कार नीचे उनका इंतजार कर रही है, तो उन्हें अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ। पहलो तो उन्हें लगा कि उनके साथ मजाक किया जा रहा है। तब बीओटीबी की टीम ने उन्हें कार का बूट खोलने के लिए कहा। पॉल ने कार का दरवाजा खोला तो कार के अंदर 20,000 पाउंड (करीब 19 लाख रुपये) का नकद पुरस्कार और शैम्पेन की एक बोतल थी। 

विज्ञापन

Lamborghini Urus में बैठकर पॉल अपने को किसी राजा से कम नहीं समझ रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को गले लगा लिया। उनकी पत्नी नाइट शिफ्ट में काम करने की वजह से रातभर जागी हुई थी और उनके दरवाजे पर कार के आने से पहले तक सो रही थी। ब्रिटेन के समाचार आउटलेट, नॉटिंघमशायर लाइव के साथ एक इंटरव्यू में, शिबू ने कहा, "मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। पिछले साल हम कैम्ब्रिज में थे और फिर यहां चले गए। महामारी की वजह से नौकरी मिलना मुश्किल हो गया है।" 

दंपति ने कहा कि उन्हें अभी तक इसकी कोई योजना नहीं बनाई है कि वे कार या ईनाम की राशि के साथ क्या करेंगे। हालांकि वे मानते हैं कि इन पैसों से उन्हें अपने भविष्य को थोड़ा सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। लिनेट ने कहा, "हम अभी कैम्ब्रिज से यहां आए हैं। वह अभी भी नौकरी की तलाश कर रहा है और पिछले दो महीनों से वह वास्तव में दुखी था कि मैं काम पर जा रही था और वह मेरी मदद नहीं कर पा रहा था।" 

इंग्लैंड में Lamborghini Urus कार की कीमत 164,000 है पाउंड है, जो लगभग 1.56 करोड़ रुपये के बराबर है। हालांकि, भारत में लग्जरी कारों पर लगने वाले टैक्स की वजह से एक Lamborghini Urus की पूरे भारत में एक्स-शोरूम कीमत कीमत लगभग 3.1 करोड़ रुपये है। इस कार में ट्विन-टर्बो 4.0-लीटर V8 इंजन मिलता है। यह इंजन 650 PS का पावर और 850 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed