फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   e pass up government e pass online movement pass uttar pradesh coronavirus india lockdown in india

जरूरी सेवाओं की आपूर्ति के लिए जारी होंगे ई-पास, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Sun, 05 Apr 2020 11:56 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 05 Apr 2020 11:56 AM IST
सार

लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई समस्या न आए इसके लिए अब जरूरतमंदों को ई-पास जारी किए जाएंगे। अब पास के लिए आवेदकों को लाइन नहीं लगाना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन करने पर ई-पास निर्धारित समय में मोबाइल पर ही उपलब्ध हो जाएगा। अब तक ये पास एडीएम सिटी कार्यालय से जारी किए जा रहे थे। अब इसके लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
e pass up government e pass online movement pass uttar pradesh coronavirus india lockdown in india
vehicles checking

विस्तार

Covid-19 (कोरोना वायरस) के कारण घोषित लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति के लिए शासन के निर्देशानुसार अब ई-पास जारी किए जाएंगे। यह व्यवस्था सूचीबद्ध आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति करने वाली संस्थाओं के लिए की गई है। विषम परिस्थितियों में आम जन को चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए भी ई-पास के लिए आवेदन किया जा सकता है। 
विज्ञापन

ऐसे करे ई-आवेदन
लॉकडाउन के दौरान शासन ने ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए लिंक बनाया है। ई-पास के लिए लोगों को इस लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा-   http://164.100.68.164/upepass2

कोई भी संस्थान अधिकतम पांच कार्मिकों के लिए ही ई-पास का आवेदन कर सकेगा। डीएम की तरफ से नामित प्रशासनिक अधिकारी ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को परीक्षण के बाद स्वीकृति या अस्वीकृति प्रदान करेगा। स्वीकृत आवेदनों के लिए ई-पास जारी किए जाएंगे जिनको आवेदक एसएमएस से प्राप्त लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड या प्रिंट कर उपयोग कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस्तावेज जरूरी
ई-पास की इलेक्ट्रानिक कॉपी भी मान्य होगी। जांच के समय मांगे जाने पर ई-पास के साथ आवेदन करते समय अपलोड किया गया जीएसटी प्रमाण पत्र, वाणिज्यिक पंजीकरण प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत करना होगा। 
विज्ञापन

पुलिस ऐसे करेगी जांच
शासन के निर्देश पर ई-पास जारी करने के लिए एडीएम को नामित किया गया है। संस्थानों के लिए जारी ई-पास लॉकडाउन की अवधि तक ही वैध होंगे जबकि आम जन के लिए जारी जनपदीय ई-पास की वैधता एक दिन व अंतरजनपदीय ई-पास की वैधता दो दिन को होगी। चेकिंग के दौरान ई-पास का सत्यापन क्यूआर कोड के माध्यम से पुलिस कर्मियों की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed