दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस का खौफ ऐसा कि कुत्ते ने भी पहना हेलमेट, फोटो हुई वायरल
नए मोटर व्हीकल एक्ट के बाद अब लोग ट्रैफिक नियमों का खूब पालन करते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि चालान अब बहुत भारी है। लेकिन बात चालान की नहीं बल्कि हम सब की सेफ्टी की है, बाइक पर कुत्ते का बैठना कोई बात नहीं है लेकिन यदि कोई कुत्ता हेलमेट पहनकर बाइक की सवारी करते हुआ दिखाई दे तो फिर बात कुछ अलग होती है।
ट्रैफिक पुलिस का खौफ ऐसा कि कुत्ते ने भी पहना हेलमेट
सोशल मीडिया ट्विटर पर दिल्ली में हेलमेट लगाकर बाइक की सवारी करते हुए एक कुत्ते का वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस इस फोटो और विडियो न सिर्फ खूब शेयर किया जा रहा है बल्कि इस पर काफी चर्चा भी हो रही है। खास बात यह है कि कुत्ता बाइक पर हेलमेट पहनकर बड़ी ही शांति के साथ बैठा है। और यह वाकई हैरान करने जैसी बात है।
Somebody shared this pic with a caption
*Delhi mei traffic police ka Khauf* @dtptraffic @DelhiPolice pic.twitter.com/Lz9m1AXTko
My all-time.favourite #doggo pic from #delhi ❤️ such a good boy, this #dog. Should be @DelhiTrafficPol campaign for using helmets pic.twitter.com/briwXXuZYB
— prerna singh bindra (@prernabindra) October 19, 2019
टू-व्हीलर्स पर हमेशा हेलमेट पहन कर सफर करना चाइये
इस तस्वीर के बारे में अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग कुत्ते की जागरुकता के कायल हो गये हैं जबकि कुछ लोग इसे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का खौफ बता रहे हैं। लेकिन सही मायनों में देखा जाये तो यह कुत्ते के मालिक की समझदारी का जीता-जागता नमूना है क्योंकि टू-व्हीलर्स पर हमेशा हेलमेट पहन कर सफर करना चाइये।