फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Detel Easy Plus unveiled detel easy plus launch date in india claims to be world’s most economical electric two-wheeler electric vehicles india upcoming electric two wheelers in india 2021

Detel Easy Plus: दुनिया का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक वाहन डेटेल ईजी प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर अप्रैल में होगा लॉन्च, जानें रेंज

Sat, 13 Feb 2021 12:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 12:27 PM IST
सार

डेटेल फाउंडेशन की संस्थापक गीतिका भाटिया ने कहा कि डेटेल फाउंडेशन ने Detel इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर एक पेड़ प्रदान करने के लिए एक पहल की है। इस पहल के तहत ग्राहकों को एक व्यक्तिगत प्रमाण पत्र के साथ सराहना का एक टोकन दिया जाएगा। खास बात यह होगी कि इस प्रमाणपत्र में उस ग्राहक के नाम पर लगाए गए पेड़ का जियोटैग भी होगा, जो उन्हें वर्चुअली पेड़ के स्थान पर जाने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
Detel Easy Plus unveiled detel easy plus launch date in india claims to be world’s most economical electric two-wheeler electric vehicles india upcoming electric two wheelers in india 2021
Detel Easy Plus Electric Scooter - फोटो : Detel

विस्तार

घरेलू स्टार्ट-अप कंपनी Detel ने मुंबई में इंडिया ऑटो शो 2021 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर Detel Easy Plus (डेटेल ईजी प्लस) पेश किया। डेटेल ने कहा है कि यह दुनिया का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन होगा। कंपनी अपने इस सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर डेटेल ईजी प्लस को अप्रैल 2021 तक लॉन्च करने की तैयार में है। ब्रांड 'डेटेल डिकार्बोनिज इंडिया' पहल के तहत इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश कर रही है। बता दें कि Detel दुनिया भर में सबसे सस्ता फीचर फोन सिर्फ 299 रुपये में लाने और सबसे किफायती एलईडी टीवी 3999 रुपये में लॉन्च करने वाली कंपनी है। 
विज्ञापन

Detel Easy Plus unveiled detel easy plus launch date in india claims to be world’s most economical electric two-wheeler electric vehicles india upcoming electric two wheelers in india 2021
Detel Easy Plus Electric Scooter - फोटो : Detel
बैटरी और रेंज
Detel Easy Plus इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सिंगल चार्ज पर 60 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है और यह 20Ah की बैटरी के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि Detel Easy Plus सबसे सस्ता होगा और जिस कीमत में यह आ रही है वह भारतीय सड़कों के लिए सबसे उपयुक्त होगा। यह इलेक्ट्रिक दोपहियाव वाहन चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा जिसमें येलो, रेड, टील ब्लू और रॉयल ब्लू शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Detel Easy Plus unveiled detel easy plus launch date in india claims to be world’s most economical electric two-wheeler electric vehicles india upcoming electric two wheelers in india 2021
Detel Easy - फोटो : Detel
पिछले साल लॉन्च की डेटेल ईजी
कंपनी ने पिछले साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर डेटेल ईजी लॉन्च किया था। इसकी जीएसटी सहित कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक यह न सिर्फ खरीदने में सस्ती है, बल्कि इसे चलाने में खर्च भी कम आएगा।  Detel Easy टू-व्हीलर में 6-पाइप नियंत्रित 250W इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। इस दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। डिटेल ईजी 48V 12A LifePO4 बैटरी दिया गया है, जिसे 7 से 8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि डेटेल ईजी फुल चार्जिंग के बाद 60 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है। 
विज्ञापन

डेटेल के संस्थापक डॉ. योगेश भाटिया ने Detel Easy Plus को पेश किए जाने के मौके पर कहा, "हम भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति को बढ़ावा देने के लिए सभी कोशिशें कर रहे हैं। इस ऑटो शो ने हमें डेटेल के बेहतरीन उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए सबसे अच्छा मंच प्रदान किया। स्विच दिल्ली अभियान पर दिल्ली सरकार की पहल का समर्थन करके, हमने ईवी खरीदने की जागरूकता बढ़ाने और वायु प्रदूषण से निपटने में मदद करने के लिए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ईवी में स्विच करने को बढ़ावा देने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है।" 

कमर्शियल ई-व्हीकल भी लाएगी
इसके अलावा, कंपनी वर्ष 2021 के आखिर तक एक कमर्शियल ई-व्हीकल Detel East Loader लाने की भी योजना बना रही है। कंपनी ईवी बाजार में टियर 2 और टियर 3 शहरों के बाजारों में अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर काम कर रही है। 

ग्राहक के नाम से लगेगा पेड़
डेटेल फाउंडेशन की संस्थापक गीतिका भाटिया ने कहा, "डेटेल फाउंडेशन ने Detel इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर एक पेड़ प्रदान करने के लिए एक पहल की है। इस पहल के तहत हम ग्राहकों को एक व्यक्तिगत प्रमाण पत्र के साथ सराहना का एक टोकन प्रदान करेंगे, जिसमें यह बताया जाएगा कि कैसे Detel India से उनकी खरीदारी ने #Detelgreenindia पहल में योगदान करने में मदद की है।" 

उन्होंने आगे कहा, "प्रमाणपत्र में उस ग्राहक के नाम पर लगाए गए पेड़ का जियोटैग भी होगा, जो उन्हें वर्चुअली पेड़ के स्थान पर जाने में मदद करेगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed