फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Despite big discount companies are in big discount

बड़े डिस्काउंट के बावजूद फायदे में रहीं ऑटो निर्माता कंपनियां

Sat, 01 Apr 2017 02:41 PM IST
Updated Sat, 01 Apr 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
Despite big discount companies are in big discount
31 मार्च को इस तरह से डीलरशिप पर लगी रही लाइन। - फोटो : amar ujala

इतना भारी-भरकम डिस्काउंट देने के बावजूद ऑटो कंपनियों को काफी फायदा हुआ है। टू व्हीलर इंडस्ट्री में चार फीसदी मार्जिन पर काम करने वाले डीलर अपना स्टॉक क्लीयर करके फायदे में रहे। बहुत से डीलर्स ऐसे भी थे जिन्होंने पहले से ही कंपनियों के पास से बीएस3 वाहन लेना बंद कर दिया था क्योंकि उनके पास उन वाहनों की डिमांड बीएस4 के वाहनों को देखते हुए खत्म हो गई थी। ऑटो डीलर हमेशा जो उत्पाद अपने पास रखते हैं उसका वो या तो पहले भुगतान कर चुके होते हैं या फिर बाद में भुगतान करने के लिए उन्हें तीन महीने तक का वक्त कंपनियां देती हैं। इसलिए अगर ये वाहन बचे रह जाते तो नुकसान डीलर्स का होता कंपनियों का नहीं। 

विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल ऑफ डीलर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट जॉन पॉल के अनुसार अभी भी कुछ ऐसे डीलर्स हैं जिनका स्टॉक क्लीयर नहीं हुआ है भले ही उन्होंने दुपहिया वाहनों पर इतना सारा डिस्काउंट ऑफर दिया हो। फिर भी इस तरीके से कंपनियों को काफी स्टॉक निकल गए हैं। 
विज्ञापन


इन दो दिनों में हुई बिक्री का आंकड़ा फिलहाल सोमवार को आएगा। पर अलग-अलग शहरों के मुताबिक मिले आंकड़ों से यह स्पष्ट हो जाता है कि लगभग 90 फीसदी तक का स्टॉक कंपनियों का खत्म हो चुका है। भले ही कंपनियों ने अपनी गाड़ियों पर इतना सारा डिस्काउंट दिया फिर भी वो फायदे में रही हैं। एक डीलर के मुताबिक यह रणनीति होती है और कोई भी कंपनी कभी भी घाटे में कोई काम नहीं करती। पर हां जिस स्टॉक पर कंपनियों को बड़ा मुनाफा होना था उसमें 50 फीसदी की कमी जरूर आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक महज तीन घंटे के अंदर कई डीलर्स ने अपने गेट पर आउट ऑफ स्टॉक का बोर्ड लगा दिया था। दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में घंटों लोग बीएस3 वाहनों को पाने के लिए एक डीलरशिप से दूसरे डीलरशिप का चक्कर काटते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed