फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dealers will Provide Vehicle Numbers After High security Number Plate

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बाद अब डीलर से मिलेगा वाहन का नंबर, जल्द शुरू होगी व्यवस्था

Thu, 26 Dec 2019 01:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Dec 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Dealers will Provide Vehicle Numbers After High security Number Plate
Passenger vehicle
हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने के साथ ही वाहन डीलर खरीदारों को वाहनों के नंबर भी उपलब्ध कराएंगे। वाहनों के नंबर आवंटन का कार्य भी परिवहन विभाग वाहन डीलरों को सौंपने की तैयारी कर रहा है। इससे नंबर और नंबर प्लेट मिलने में हो रही देरी में कमी आएगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहनों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का कार्य एक अप्रैल 2019 से शुरू हो चुका है। वाहन डीलर ही खरीदारों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन


अब परिवहन विभाग नंबरों के आवंटन का कार्य भी वाहन डीलरों को सौंपने की तैयारी कर रहा है। सभी वाहन डीलर परिवहन विभाग के वाहन 4.0 साफ्टवेयर से जुड़े हुए हैं। इससे ही वाहनों का टैक्स जमा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसे लागू करने के लिए वाहन 4.0 साफ्टवेयर में कुछ बदलाव किया जाएगा। इसमें हर डीलर को वाहन नंबर की सीरीज के लिए कोड आवंटित किए जाएंगे। इससे परिवहन विभाग को पता लग जाएगा कि किस नंबर को किस वाहन डीलर ने आवंटित किया है। राजस्थान में वाहन डीलर्स ही खरीदारों को नंबर आवंटित करते हैं। इसी तरह आगरा में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

हाई सिक्योरिटी प्लेट के साथ ही वाहनों के नंबर भी डीलरों को आवंटित करने का काम शुरू होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। -एके सिंह, एआरटीओ, प्रशासन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed