फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   datsun is all set to launch go and go plus facelift models

4 सालों से लगातार सबसे ज्यादा बिक रही कार को डैटसन ने किया अपडेट, कीमत 4 लाख से भी कम

Thu, 20 Sep 2018 12:16 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
datsun is all set to launch go and go plus facelift models
datsun go

भारत में छोटी कारों में मशहुर कार डैटसन गो और डैटसन गो प्लस के लांच होने को लेकर काफी दिनो से कयासे लगाए जा रहे थे। लेकिन अब कंपनी ने इन पर विराम लगाते हुए कार को अक्टूबर के पहले सप्ताह में लांच करने की जानकारी दी है। बता दें, इस दोनो ही कारों को कंपनी ने इसी साल इंडोनेशिया में लांच किया है।

विज्ञापन


डैटसन कार को सबसे पहले साल 2013 में कंपनी ने लांच किया था जिसके बाद से ही इसने हैचबैक कारों को मुसीबत में डाल दिया है। अब कंपनी कार की लांचिंग के चार साल बाद इनके नए मॉडल्स पेया करने जा रही है।  डैटसन गो और डैटसन गो प्लस कार के दोनो ही मॉडल को निसान के वी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


क्या होंगे नए फीचर्स
इन नई कारों में फ्रंट में नया बम्पर, रिवाइज्ड हेडलैम्प्स, एलईडी डीआरएल्स और नया ग्रिल होगा। नया ग्रिल रेग्युलर मॉडल के मुकाबले ज्यादा चौड़ा होगा जिसके चलते कार का लुक बोल्ड हो जाएगा। बम्पर ज्यादा स्टाइलिश होगा और यह कार को स्पोर्टी लुक देगा। कार के पिछले हिस्से में लगे शीशों में इंटिग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स होंगे। इसके साथ ही कार को स्पोर्टी लुक देने के लिए बॉडी किट भी आॅफर की जाएगी। इसमें फ्रंट और रियर बम्पर डिफ्यूजर्स, बड़ा रियर स्पॉइलर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

datsun is all set to launch go and go plus facelift models
datsun go plus

डैटसन गो के फेसलिफ्ट मॉडल्स में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा जो कि स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। नई कारों में एसी वेंट्स को दोबारा से डिजाइन किया गया है और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी अपडेट किया गया है। कारों के चारों दरवाजों में इलेक्ट्रिक विंडोज होंगी। नई स्टीयरिंग वील में ड्राइवर साइड एयरबैग होगा लेकिन इनमें एबीएस यानी ऐंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम नहीं आॅफर किया जाएगा। 

इंजन
दोनों ही कारों में एचआर12डीइ HR12DE 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन 67 बीएचपी का पावर और 1014 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकेगा। इंजन को 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। 

कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी इन कारों की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन अंदाजा है कि रेडी गो की कीमत 4 लाख से कम और गो प्लस की कीमत 6 लाख के अन्दर ही रहेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed