फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   coronavirus covid 19 india drunk driving test breath analyser test for alcohol maharashtra

Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार का अनोखा आदेश, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर नहीं होगी जांच

Wed, 18 Mar 2020 06:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 18 Mar 2020 06:21 PM IST
सार

कोरोनो वायरस मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने शराब पीकर ड्राइविंग के मामलों के परीक्षण के लिए breath analyser (ब्रेथ-एनालाइजर) (एल्कॉहल जांचने का उपकरण) के उपयोग को फिलहाल निलंबित कर दिया है। 
 

विज्ञापन
coronavirus covid 19 india drunk driving test breath analyser test for alcohol maharashtra
Breath Analyser Test (File) - फोटो : PTI

विस्तार

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह कदम व्यक्ति-से-व्यक्ति के संपर्क को कम कर वायरस को फैलने से रोकने की संभावनाओं को कम करना है। उन्होंने कहा, "हमने ब्रेथ-एनालाइजर उपकरण के इस्तेमाल को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है।" 
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि यह वास्तव में पुलिस अधिकारियों की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बेहत उपयोगी उपकरण है, जो जांच के दौरान इस उपकरण का उपयोग करते हैं। हालांकि, पुलिस कर्मियों द्वारा वाहनों की नियमित जांच जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र राजमार्ग पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) विनय करगांवकर ने इस संबंध में एक सर्कुलर सोमवार को जारी किया। 
विज्ञापन

सर्कुलर में कहा गया, "राज्य में कोरोनावायरस का प्रकोप बताया गया है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए, पुलिस कर्मियों को उसके मुताबिक एहतियाती उपाय करने की जरूरत है। इसलिए, सभी पुलिस इकाइयों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मोटर चालकों द्वारा शराब की जांच के लिए ब्रेथ-एनालाइजर परीक्षण नहीं करना चाहिए।" 

उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद यह परीक्षण फिर से शुरू किया जाएगा। करगांवकर ने नागपुर में पीटीआई को बताया कि कोरोनो वायरस संक्रमण के आगे फैलने से रोकने के लिए यह फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को संक्रमण का खतरा है, क्योंकि उन्हें ब्रेथ-एनालाइजर उपकरण को मोटर चालकों के मुंह में रखना होता है ताकि यह जांचा की जा सके कि कहीं वे नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहे। 

इस बीच, गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि हालांकि 2015 में नशे में ड्राइविंग के मामलों की संख्या 18,000 से घटकर 2018 में 11,700 हो गई है, फिर यह संख्या बहुत ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed