{"_id":"5a680ddf4f1c1b8a268b6120","slug":"car-sales-in-december-2017-maruti-suzuki-and-hyundai-in-top-10-selling-car-company","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी नंबर वन, सबसे ज्यादा बिका ये मॉडल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कार बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी नंबर वन, सबसे ज्यादा बिका ये मॉडल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto
पैसेंजर व्हीकल (पीवी) बाजार में मारुति सुजुकी इंडिया का दबदबा दिसंबर माह में भी बरकरार रहा। सर्वाधिक बिकने वाले शीर्ष 10 यात्री वाहनों की सूची में मारुति के छह मॉडल शामिल रहे। मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो सूची में तीसरे पायदान पर रही, वहीं प्रतिद्वंद्वी हुंडई मोटर इंडिया ने भी शीर्ष 10 की सूची में तीन वाहनों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
Trending Videos
सबसे ज्यादा बिकी ये कार
Maruti Suzuki Alto 800
ऑटोमोबाइल संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने मारुति की अल्टो सर्वाधिक बिकने वाले शीर्ष 10 यात्री वाहनों की सूची में सूची में पहले पायदान पर रही। दिसंबर 2017 में 20,346 अल्टो कारों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में 17,351 इकाई की तुलना में 17.26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाती है। कंपनी की ही नई कॉम्पैक्ट सिडान डिजायर 18,018 कारों की बिक्री के साथ सूची में दूसरे पायदान पर रही।
मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो पिछले महीने 14,551 इकाइयों की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। बलेनो दिसंबर 2016 में सातवां सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा था। वहीं, प्रतिद्वंद्वी हुंडई मोटर इंडिया की कॉम्पैक्ट कार ग्रैंड आई10 पिछले महीने 12,955 इकाइयों की बिक्री के साथ सूची में चौथे पायदान पर पहुंच गई। मारुति की वैगन आर लुढ़ककर पांचवें पायदान पर पहुंच गई, वहीं कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रीजा छठे पायदान पर, हुंडई की एलिट आई20 सातवें स्थान पर, जबकि स्विफ्ट आठवें पायदान पर रही। सूची में नौवें पायदान पर रेनॉ की क्विड जबकि 10वें पायदान पर हुंडई की एसयूवी क्रेटा रही।