Car Buying Tips: 7 सीटर कार खरीदने का है प्लान, तो ये कार हैं सबसे बेस्ट, कीमत 4.26 लाख से शुरू
आपकी फैमिली थोड़ी बड़ी है और आप उनको ध्यान में रखकर 7 सीटर कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ बेस्ट कारों के बारे में बताने वाले हैं। कम बजट के साथ इन कारों में आपको कई विशेष सुविधाएं भी मिलेंगी।
विस्तार
कार खरीदना काफी चैलेंजिंग टास्क होता है। बाजार में एक जैसे मॉडल को लेकर इतने सारे विकल्प मौजूद होते हैं कि इस बीच खरीदार ये तय नहीं कर पाता उसके लिए कौन सा ऑप्शन सही है। यदि आपकी फैमिली थोड़ी बड़ी है और आप उनको ध्यान में रखकर 7 सीटर कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ बेस्ट कारों के बारे में बताने वाले हैं। कम बजट के साथ इन कारों में आपको कई विशेष सुविधाएं भी मिलेंगी। इन 7 सीटर कारों की शुरुआत 4.26 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस से हो रही है। इसके अलावा आपको ये 7 सीटर कारें डीजल, पेट्रोल और सीएनजी तीनों विकल्प में मिल जाती हैं। ये कारें आपको बेहतरीन माइलेज भी देंगी। ऐसे में ये आपके लिए बेस्ट फैमिली कार साबित हो सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन 7 सीटर बेस्ट कारों के बारे में विस्तार से -
Mahindra Bolero Neo
महिंद्रा बोलेरो नियो कार आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। 7 सीटर इस कार में 1493 CC का इंजन लगा हुआ है। महिंद्रा की ये एक डीजल कार है। बात अगर माइलेज की करें, तो ये 1 लीटर डीजल में 17 किलोमीटर आसानी से चल सकती है। इस कार की शुरुआत 8.77 लाख के एक्स शोरूम प्राइस से हो रही है।
Maruti Suzuki Ertiga
अगर आप एक फैमिली कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मारुति सुजुकी अर्टिगा आपके लिए काफी अच्छी कार साबित हो सकती है। 7 सीटर इस कार का एक्स शोरूम प्राइस 7.96 लाख रुपये है। मारुति की इस कार में आपको पेट्रोल और सीएनजी दोनों के ऑप्शन मिल जाएंगे। ये कार 1 किलो सीएनजी में 17 से 26 किलोमीटर तक माइलेज आसानी से देती है। इस मॉडल में आपको कई दूसरे वेरिएंट भी मिल जाएंगे।Maruti Suzuki Eeco
अगर आप कम बजट मेें कोई अच्छी 7 सीटर कार के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो ये कार आपके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन है। इसका एक्स शोरूम प्राइस 4.38 लाख रुपये है। इस कार में 1196 सीसी का इंजन इंस्टॉल्ड है। इसमें 5 सीटर और 7 सीटर दोनों वेरिएंट आपको मिल जाएंगे। इसकी माइलेज भी काफी अच्छी है।Datsun Go
ये कार सबसे सस्ती 7 सीटर कारों में से एक है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 4.26 लाख रुपये है। अगर आप एक बढ़िया और सस्ती फैमिली कार के विकल्प को ढूंढ रहे हैं, तो ये कार आपके लिए ही बनी है। इसमें आपको शानदार माइलेज मिलता है। कार में 1198 सीसी के इंजन को इंस्टॉल किया गया है।