फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   BS6 Isuzu D Max will be launched in India on October 14, the new variant will be more powerful than before

BS6 Isuzu D-Max भारत में 14 अक्तूबर को होगी लॉन्च, पहले से और भी ताकतवर होगा नया वेरिएंट

Sun, 11 Oct 2020 01:18 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 11 Oct 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
BS6 Isuzu D Max will be launched in India on October 14, the new variant will be more powerful than before
सांकेतिक - फोटो : Isuzu

Isuzu Motors India लगातार अपनी लाइनअप को बीएस मानदंडों में अपग्रेड कर रही है। इसी कड़ी में जापान की दिग्गज वाहन निर्माता अगले हफ्ते भारत में D-Max कॉमर्शियल पिकअप ट्रक के बीएस 6 कम्प्लायंट वाले मॉडल को लॉन्च करेगी। कंपनी इसे 14 अक्तूबर 2020 को भारतीय बाजार में उतारेगी। उसी दिन इसकी कीमतों से भी पर्दा हटाया जाएगा। लॉन्च की घोषणा से पहले कंपनी ने D-Max और D-Max S-Cab वर्जन को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टीज किया था।

विज्ञापन


यह भी ध्यान देना जरूरी है कि कंपनी अपनी इस गाड़ी को त्योहारों से ठीक पहले भारत में लॉन्च कर रही है, जिससे इसकी बिक्री में तेजी देखी जा सके।

कंपनी की आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर टीजर फोटो को देखा जाए, तो यह पता चलता है कि इस कॉमर्शियल पिकअप ट्रक के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में अपडेट देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने D-Max का एक नया टीजर वीडियो भी जारी किया है, जो एक नए पावरफुल वेरिएंट की झलक दे रहा है। हालांकि, बीएस6 वर्जन में ज्यादा बदलावों की उम्मीद करना थोड़ी जल्दबाजी हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बीएस4 वर्जन में पावर के लिए 2.5-लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो-डीजल यूनिट दिया गया है। इसका इंजन 134 bhp की मैक्सिमम पावर और 320Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बीएस6 मॉडल में मैकेनिकल बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें 1.9-लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed