फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   automobile sales in india 2020 automobile sector slowdown in india reasons auto sector crisis in india

पहले से सुस्त ऑटो सेक्टर पर कोरोना की मार, 50 फीसदी तक गिर सकती है गाड़ियों की बिक्री

Tue, 31 Mar 2020 11:35 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 31 Mar 2020 11:35 AM IST
सार

ऑटोमोबाइल सेक्टर में वार्षिक बिक्री के आधार पर मार्च महीने में 50 फीसदी तक की कमी दर्ज हो सकती है। इसकी दो वजहें मानी जा रही हैं। 

विज्ञापन
automobile sales in india 2020 automobile sector slowdown in india reasons auto sector crisis in india
Cars Inventory (File Photo) - फोटो : PTI

विस्तार

पहली, कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते देशव्यापी लॉकडाउन और दूसरी, मार्च महीने के दूसरे पखवाड़े में खरीदारों के कम होने से ऑटो सेल्स के आंकड़ों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। ऑटो सेल्स के आंकड़ों को देखकर ऐसी आशंका है कि पैसेंजर गाड़ियों और दोपहिया वाहनों की बिक्री में 40-50 फीसदी की गिरावट आ सकती है। जबकि कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री 70-90 फीसदी तक कम हो सकती है। 
विज्ञापन

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक एक घरेलू ब्रोकरेज फर्म के वाहन विश्लेषक ने कहा कि पिछले दो हफ्ते के दौरान गाड़ियों की बुकिंग बड़े पैमाने पर कैंसल कराए गए हैं। इसके कारण विशेष रूप से मध्यम एवं भारी कमर्शियल गाड़ियों के सेल्स में भारी गिरावट दर्ज की गई है। विश्लेषक की मानें तो कोरोना वायरस से संबंधित अनिश्चितता और अगले 3-6 महीनों के दौरान मांग में आई कमी के मद्देनजर गाड़ियों के ऑपरेटरों के लिए और अधिक गाड़ियों के ऑर्डर देना कारोबार के लिहाज से समझदारी का फैसला नहीं लगता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में पहले से जारी सुस्ती के कारण उपयोग स्तर लॉकडाउन से पहले घटकर 50-60 फीसदी रह गया था और इसमें और ज्यादा कमी आने की संभावना है। उनका कहना है कि अधिकतर परिवहन क्षेत्र बंद है और केवल महत्वपूर्ण सामानों की ढुलाई के कारण गतिविधियां पहले की तुलना में सीमित हो गई हैं। यह स्थिति कुल लागत की भरपाई के लिहाज से पर्याप्त नहीं है। 
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक नोमुरा के कपिल सिंह और सिद्धार्थ बेरा जैसे कई विश्लेषकों का कहना है कि भारत भी अमेरिका में गाड़ियों की बिक्री के रुझानों पर अमल कर सकता है। अमेरिकी रूझानों से लगता है कि मार्च की 50 फीसदी की गिरावट के साथ अप्रैल भी खराब रहेगा। चीन में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री जनवरी में 20 फीसदी और फरवरी में 80 फीसदी तक कम हो गई। विश्लेषकों ने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाती है तो उस स्थिति में मार्च में 10-20 फीसदी और अप्रैल में 50-80 फीसदी की कमी आने की आशंका है। 

ऑटोबाइल सेक्टर में एक समस्या और भी है, और वह है इसकी इन्वेंट्री। नए ईंधन मानक BS6 को लागू करने की समय सीमा एक अप्रैल है। ऐसे में बिना बिकी हुई BS4 गाड़ियों का स्टॉक बहुत ज्यादा है। यात्री और वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में 12,000 से 15,000 गाड़ियां नहीं बिक पाईं हैं। जबकि 7 लाख दोपहिया वाहन भी बिना बिके हुए पड़े हैं। 

केयर रेटिंग्स ने अनुमान जताया है कि दोपहिया के संदर्भ में BS4 मानक वाले बिना बिके वाहन का मूल्य करीब 4,600 करोड़ रुपये है। विश्लेषकों का कहना है कि हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद बचे हुए BS4 वाहनों को बेचने के लिए 10 दिनों की मोहलत दी है। लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। ऐसे में अब डीलरों के पास  अपना स्टॉक निकालने के लिए 24 अप्रैल तक का समय है। लेकिन कोर्ट के आदेश के मुताबिक सिर्फ 10 फीसदी बिना बिके BS4 वाहनों को बेचा जा सकेगा। लेकिन उद्योग जगत के मुताबिक इतना समय काफी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed