फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Auto Expo 2020: e-vehicles or electric vehicles prices should go down to increase sale

Auto Expo 2020 : ई-वाहन : दाम हो कम और बढ़ जाए दम..तब बनेगी बात

Mon, 10 Feb 2020 05:48 AM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा।
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 10 Feb 2020 05:48 AM IST
सार

  • ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों को निहार रहे लोगों ने पूछे जाने पर दी राय   
  • कहा- सरकार को बिक्री बढ़ाने और प्रदूषण कम करने को देनी चाहिए सब्सिडी

विज्ञापन
Auto Expo 2020: e-vehicles or electric vehicles prices should go down to increase sale
Auto Expo 2020: Renault Symbioz - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

साल दर साल प्रदूषण की बढ़ती समस्या को कम करने के लिए ई-वाहन बड़ी उम्मीद माने जा रहे हैं। वहीं, कंपनियां भी इसमें पेट्रोल से काफी कम खर्च का दावा कर रहीं हैं। यही कारण है कि इस बार ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों की भरमार है। कई कंपनियां दोपहिया वाहनों की बढ़ी रेंज लेकर आईं हैं। इनमें हर तबके लिए वाहन हैं। इनका निजी और व्यावसायिक इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


इसके बावजूद इलेक्ट्रिक वाहनों की अपेक्षा आज भी लोग पेट्रोल और डीजल वाहनों को खरीदने मेें अधिक दिलचस्पी दिखाते हैं। पहली नजर में इलेक्ट्रिक वाहनों को देखकर लोग तारीफ तो करते हैं। लेकिन, खरीदते समय ई-वाहनों की अनदेखी क्यों करते हैं। इस सवाल का जवाब हासिल करने के लिए अमर उजाला संवाददाता जेपी शर्मा ने लोगों और कंपनी के अधिकारियों से बात की तो अधिकतर का एक जवाब मिला कि ई-वाहनों के दाम कम होने चाहिए। वहीं, वाहनों में पेट्रोल और डीजल गाड़ियों जैसी दम भी होनी चाहिए, तभी बात बन पाएगी। 
विज्ञापन


देश में नहीं ई-वाहनों की पूरी तैयारी
नोएडा के सेक्टर-74 से ऑटो एक्सपो में आए प्रवीण निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह एक पवेलियन पर खड़े होकर ई-वाहन निहार रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन प्रदूषण रोकते हैं और इनका खर्च भी कम बताया जाता है। इसलिए इन्हें हर कोई खरीदना चाहता है, लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि इन वाहनों के लिए देश में अभी पूरी तैयारी नहीं है तो वह हिचकिचाने लगते हैं। देश में चार्जिंग स्टेशन नहीं हैं। वहीं, इसकी अधिकांश मशीनरी विदेशी रहती है। ऐसे में इसके खराब होने का डर अधिक रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत अधिक और दम भी है कम, सरकार दे सब्सिडी
गाजियाबाद के मरियम नगर निवासी विनय शर्मा हुंडई कंपनी में स्पेयर पार्ट्स प्रबंधक हैं। विनय मानते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत अधिक है और इनकी बॉडी आदि में दम भी कम है। इसलिए लोग प्रदूषण की समस्या और कम खर्च आदि को अनदेखा कर पेट्रोल-डीजल के वाहन खरीद लेते हैं। विनय कहते हैं कि ई-वाहन प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाते हैं तो निजी वाहनों पर सरकार को सब्सिडी देनी चाहिए। ताकि इसके दाम कम हो सकें। वहीं, कंपनी को इनकी ताकत और बढ़ानी चाहिए।

मुझे पसंद लेकिन खरीदेंगे मम्मी-पापा 

बीटेक की छात्रा कनक ई-दोपहिया वाहनों को निहार रहीं थीं। वह इन्हें देखकर काफी प्रसन्न थीं। उनका कहना है कि उन्हें ई-दोपहिया वाहन काफी पसंद आए हैं लेकिन इसे नहीं खरीदना। उनके मम्मी-पापा को अगर ये पसंद आएगी तो वह जरूर खरीदेंगे।  

दो-तीन साल में वसूल हो जाती है कीमत 
ऑटो एक्सपो में दोपहिया वाहन में स्कूल से लेकर व्यावसायिक प्रयोग के वाहनों की बड़ी रेंज पेश करने वाली कंपनी ईवी के डीजीएम हर्ष का कहना है कि ई-दोपहिया वाहन का खर्च 18 पैसे प्रति किमी आता है। जबकि अन्य दोपहिया वाहन का खर्च तीन रुपये प्रति किमी से अधिक बैठता है। इस हिसाब से ई-दोपहिया दो-तीन साल में पूरी कीमत वसूल करा देता है। वहीं, उनके वाहन की 5 साल और बैटरी की 3 साल की वारंटी है। कंपनी ने पिछले तीन माह में लगभग 1200 वाहनों की बिक्री की है।

भारत में 7000 करोड़ का निवेश करेगी ग्रेट वॉल मोटर्स

ऑटो एक्सपो से भारत में पदार्पण कर रही चीन की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स अपने इंटेलिजेंट और नेक्स्ट जनरेशन टेक्नोलॉजी से लैस वाहनों से दर्शकों का ध्यान खींच रही है। कंपनी ने अगले कुछ वर्षों में भारत में 7 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इससे 3 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

यह बात कंपनी के योजना और नीति निदेशक कौशिक गांगुली ने कही। कंपनी के पवेलियन में प्रदर्शित ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीक से लैस कार ड्राइवर के सोचने और बताने पर काम करती है। इस तकनीक के लिए कंपनी द्वारा सात देशों में बनाए गए अलग-अलग अनुसंधान केंद्रों में व्यापक शोध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ऑटोमेशन तकनीक कार का अनुभव करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पवेलियन पर पहुंच रहे हैं। इससे वह खुश हैं। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस वाहनों में हावेल, ग्रेट वॉल ईवी और ग्रेट वॉल पिकअप ब्रांड आते हैं। वहीं, कंपनी हाइड्रोजन ईंधन पर आधारित वाहनों के विकास में लगी है। बताया कि प्रथम चरण में हम भारत में दो ब्रांड हावेल और ग्रेट वॉल ईवी लेकर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed