लॉन्च से ठीक पहले भारत की सड़कों पर नजर आई Audi Q2, जानें कंपनी की सबसे किफायती कार में क्या होगा खास
Audi Q2 को लॉन्च से पहले भारत की सड़कों पर कई बार स्पॉट किया गया है। कंपनी ने अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के पावरट्रेन और परफॉर्मेंस की जानकारी की घोषणा कर दी है। बता दें कि ऑडी भारत में इसके 2500 यूनिट्स का आयात करेगी।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ताकत के लिए 2.0-लीटर का ट्रबोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसका इंजन 187 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 7-स्पीड डुअल-कल्च ट्रांसमिशन से लैस होगा। इस कार में ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा।
रफ्तार की बात करें तो Audi Q2 महज 6.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेगी। इसमें 228 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी।
भारत में लॉन्च हुआ Audi Q8 Celebration मॉडल
नई Q8 सेलिब्रेशन की एक्स-शोरूम कीमत 98.98 लाख रुपये है। वहीं कंपनी ने Q8 रेंज की कीमतों में 34 लाख रुपये से ज्यादा की कटौती की है। Q8 की कीमत 1.33 करोड़ रुपये है जबकि RS Q8 की कीमत 2.07 करोड़ रुपये है। नई 2020 Q8 सेलिब्रेशन एसयूवी में कंपनी ने ग्राहकों की उम्मीदों के मुताबिक कई नए फीचर शामिल किए हैं। इसमें एचडी मैट्रिक्स LED हेडलैंप्स, डाइनेमिक लाइटिंग, पैनोरैमिक सनरूफ, एबियंट लाइटिंग, ऑडी वर्चुअल कॉकपिट, वायरलेस चार्जिंग सिस्टम के साथ ऑडी फोन बॉक्स लाइट, टच रेस्पांस के साथ बटनलेस एमएमआई नेविगेशन सिस्टम, ऑडी म्यूजिक इंटरफेस, ऑडी प्री-सेंस फीचर दिए गए हैं। वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो आठ एयरबैग्स और ऑडी पार्क असिस्ट का फीचर मिलता है।