फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Ather Energy cut prices of its 450 Plus electric scooter by up to Rs 9000

खुशखबरी! 9000 रुपये तक सस्ती हुई Ather 450 Plus, जानें 450X मॉडल में आपके लिए क्या है खास

Thu, 22 Oct 2020 07:02 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 22 Oct 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Ather Energy cut prices of its 450 Plus electric scooter by up to Rs 9000
Ather 450 - फोटो : Ather
Ather Energy ने अपनी 450 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी से पहले ही इसकी कीमतों में कटौती कर दी है। Ather 450 Plus को कंपनी ने 1.49 लाख रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब इसकी मौजूदा कीमत 1.40 लाख रुपये है। यानी कंपनी ने इसकी कीमतों में 9000 रुपये की कटौती की है। 
विज्ञापन


कीमत में कटौती के बाद Ather 450 Plus अब कंपनी के लाइन-अप में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक व्हीकल हो गई है। वहीं, कंपनी के फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक व्हीकल Ather 450X की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है। जीएसटी और फेम सब्सिडी के बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.59 लाख रुपये है।
विज्ञापन

 

Ather 450X

इससे पहले कंपनी ने अपनी नई एथर 450X को इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था। इलमें 2.9kwh बैटरी पैक लगाया गया है। स्कूटर में 6kW का इलेक्ट्रिक मोटर है जिससे अब 8bhp का पावर पैदा होगा। यह पावर स्टैंडर्ड वर्जन से 0.8bhp ज्यादा है। स्कूटर का इलेक्ट्रिक मोटर अब 26Nm टॉर्क जनरेट करता है जो पहले से 6Nm ज्यादा है। 

 

कंपनी के मुताबिक Ather 450X फुल चार्जिंग पर 116Km की दूरी तय कर सकता है। इस स्कूटर में दो ड्राइव मोड दिए गए हैं- राइड मोड और ईको मोड। ईको मोड में स्कूटर 85 किलोमीटर तक चलता है। जबकि राइड मोड में यह 75 किलोमीटर तक चल सकता है। 450X में एंड्रॉयड बेस्ड यूजर इंटरफेस दिया गया है। स्कूटर में डार्क मोड और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर दिया गया है जिससे राइडर मोबाइल पर आने वाले कॉल्स को रिसीव या कैंसल कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

नया स्कूटर Ather 450X का वजन पुराने मॉडल की तुलना में 11 किलोग्राम कम है। वहीं स्कूटर की टॉप स्पीड अब बढ़कर 85 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। Ather 450X स्कूटर 3.3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो नए रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है। इनमें मैट ग्रे और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed