फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   69000 petrol pumps across the country to be fitted with EV chargers, government preparations to promote electric vehicles electric vehicle charging infrastructure in india

देशभर के 69000 पेट्रोल पंपों पर मिलेगी यह सुविधा, इलेक्ट्रिक कार के मालिकों की चिंता होगी दूर

Mon, 07 Sep 2020 12:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2020 12:43 PM IST
सार

अभी इलेक्ट्रिक वाहन की मांग बढ़ाने में सबसे बड़ी बाधा चार्जिंग स्टेशन को लेकर आ रही है। देशभर में चार्जिंग स्टेशन होने से ई-वाहन की मांग जोर पकड़ेगी। 

विज्ञापन
69000 petrol pumps across the country to be fitted with EV chargers, government preparations to promote electric vehicles electric vehicle charging infrastructure in india
electric vehicles - फोटो : For Representation Only

विस्तार

सरकार देश के करीब 69,000 पेट्रोल पंपों पर कम से कम एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग कियोस्क लगाने पर विचार कर रही है। इस कदम से देश में बिजली चालित वाहनों की मांग को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

इसके अलावा सरकार कंपनियों के स्वामित्व, कंपनियों के परिचालन वाले (सीओसीओ) और सरकारी रिफाइनरी कंपनियों के सभी पेट्रोल पंपों पर ईवी वाहनों को चार्जिंग कियोस्क को अनिवार्य करने पर भी विचार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग ढांचे पर समीक्षा बैठक के दौरान बिजली मंत्री आरके सिंह ने पेट्रोलियम मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को सुझाव दिया कि वे अपने प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आने वाली पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को सभी सीओसीओ पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग कियोस्क लगाने का आदेश जारी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि अन्य फ्रेंचाइजी पेट्रोल पंप परिचालकों को अपने ईधन स्टेशनों पर कम से कम एक चार्जिंग कियोस्क लगाने की सलाह दी जा सकती है। 

जानकार सूत्र ने कहा कि इससे देश के सभी पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग सुविधा लगाई जा सकेगी। इस देश में पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर निर्भरता खत्म करने और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। अभी इलेक्ट्रिक वाहन की मांग बढ़ाने में सबसे बड़ी बाधा चार्जिंग स्टेशन को लेकर आ रही है। देशभर में चार्जिंग स्टेशन होने से ई-वाहन की मांग जोर पकड़ेगी। 

एक वैकल्पिक ईंधन देना जरूरी
पेट्रोलियम मंत्रालय के नए दिशानिर्देशों के अनुसार सभी नए पेट्रोल पंपों पर कम से कम एक वैकल्पिक ईंधन का विकल्प अनिवार्य है। सूत्र ने कहा, वैकल्पिक ईंधन के तहत ज्यादा नए पेट्रोल पंप इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधा के विकल्प को चुन रहे हैं। यदि मौजूदा पेट्रोल पंपों पर भी ईवी चार्जिंग कियोस्क लग जाता है, तो इससे देश में बिजली से चलने वाले ईवी को प्रोत्साहन दिया जा सकेगा। उद्योग के अनुमान के अनुसार देश में करीब 69,000 पेट्रोल पंप हैं। सभी पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिग सुविधा से इलेक्ट्रिक वाहनों को जबर्दस्त प्रोत्साहन मिलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed