फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2022 Maruti Baleno new model 2022 spied testing in india know details maruti suzuki cars

2022 Maruti Baleno : मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार टेस्टिंग के दौरान दिखी, नए अवतार में होंगे कई बदलाव

Thu, 26 Aug 2021 07:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 26 Aug 2021 07:37 PM IST
सार

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार Baleno (बलेनो) के नए फेसलिफ्ट मॉडल को उतारने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
2022 Maruti Baleno new model 2022 spied testing in india know details maruti suzuki cars
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)

विस्तार

2022 Maruti Baleno Spied : देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) घरेलू बाजार के लिए नई कारों की एक रेंज पेश करने वाली है। इस कड़ी में कंपनी सबसे पहले अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार Baleno (बलेनो) के नए फेसलिफ्ट मॉडल को उतारने की तैयारी कर रही है। 2022 Maruti Baleno Facelift (2022 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट) को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। बता दें कि मारुति सुजुकी ने अपनी इस कार को पहली बार वर्ष 2015 में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के बाद से ही यह कार प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार रही है। 
विज्ञापन


क्या होंगे बदलाव
टेस्टिंग के दौरान स्पाय तस्वीरों में देखा गया मॉडल बलेनो का हाइब्रिड वर्जन माना जा रहा है। तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि बलेनो फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में कई अपडेट्स किए गए हैं। तस्वीर में बलेनो का सिर्फ रियर थ्री क्वार्टर और रियर प्रोफाइल नजर आ रहा है। स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें नए डिजाइन के टेल-लैंप के साथ इंटीग्रेटेड स्पॉयलर दिया गया है। 
विज्ञापन

फीचर्स

साथ ही इसकी स्टॉप लाइट्स को अपडेट किया गया है, और इसी तरह के बदलाव हेडलैंप यूनिट और बंपर में भी देखे जा सकेंगे। साथ ही रेक्ड फ्रंट विंडशील्ड, पिलर, रियर वाइपर और डोर हैंडल को भी थोड़ा ऊपर ले जाया जा सकता है। कार के रियर हिस्से में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। कंपनी कार के इंटीरियर को अपडेट्स के साथ पेश करेगी और इसमें कई एडवांस फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं। 

इंजन और पावर

कार के इंजन में कोई खास बदलाव किए जाने की उम्मीद नहीं है। हालांकि इंजन को रीट्यून किया जा सकता है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक बलेनो फेसलिफ्ट में ज्यादा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। कार में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। माना जा रहा है कि कार मौजूदा 1.2-लीटर VVT पेट्रोल (82 bhp और 113 Nm) और 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल (89 bhp और 113 Nm) के साथ पेश की जाएगी। 
विज्ञापन

लॉन्चिंग

फिलहाल बलेनो फेसलिफ्ट कार की टेस्टिंग जारी है। मारुति ने फिलहाल इसकी लॉन्चिंग के बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि नई कार को आनेवाले महीनों में बिक्री के लिए उतारा जा सकता है। ऐसी उम्मीद है कि नए अपडेट्स के साथ कार की कीमत में भी कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed