{"_id":"613f3279f491ad2a3d61cc98","slug":"2021-force-gurkha-this-suv-coming-to-challenge-mahindra-thar-know-its-features","type":"story","status":"publish","title_hn":"2021 Force Gurkha: महिंद्रा थार को चुनौती देने आ रही ये एसयूवी, जानिए क्या होंगी इसकी खासियतें ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2021 Force Gurkha: महिंद्रा थार को चुनौती देने आ रही ये एसयूवी, जानिए क्या होंगी इसकी खासियतें
Mon, 13 Sep 2021 07:05 PM IST
Amit Mandal
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:05 PM IST
सार
इस एसयूवी के कॉन्सेप्ट को कंपनी ने पिछले साल ही ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। हम आपको बता रहे हैं कि इस एसयूवी में क्या-क्या खासियतें होंगी और महिंद्रा की एसयूवी से कितनी अलग होगी।
विज्ञापन
Force Gurkha 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस सप्ताह महिंद्रा की एसयूवी थार को चुनौती देने एक नई एसयूवी सामने आ रही है। इसका नाम है 2021 फोर्स गुरखा। इसके लांच से पहले ही कुछ डिटेल्स सामने आ गए हैं। इसमें इसकी डिजाइन, खासियतें और इसका लुक शामिल हैं। हाल ही में फोर्स मोटर्स ने अपनी इस जबरदस्त एसयूवी का एक टीजर भी जारी किया है।
विज्ञापन
इसके कॉन्सेप्ट को कंपनी ने पिछले साल ही ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। चौड़ी ग्रिल, गोल आकार की एलईडी हेडलाइट्स इस एसयूवी की खासियतों में एक होगी। इसके हेडलाइट्स पर भी गुरखा की बैजिंग देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
नई गुरखा में ड्राइवर की तरफ स्नोर्कल के अलावा, एसयूवी में नया डिजाइन किया गया बोनट भी है। ये बदलाव 2021 गुरखा एसयूवी को अधिक वाटर-वेडिंग सक्षम व्हीकल बनाने के लिए किया गया है। फोर्स गुरखा में फिर से डिजाइन किए गए टेल लाइट्स, पहियों के नए सेट, एक टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील और फंक्शनल रूफ कैरियर दिखेंगे।
विज्ञापन
फोर्स मोटर्स ने इंटीरियर की खासियतों का भी खुलासा किया है, जिसमें एक ऑल-ब्लैक कलर थीम मिलने की भी संभावना है। इसमें केबिन में कम एनवीएच (NVH) सुनिश्चित करने के लिए मोल्डेड फ्लोर मैट, गति और आरपीएम के लिए डायल के साथ एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक डिजिटल इंफोटेनमेंट स्क्रीन है।
2021 फोर्स गुरखा के चार सीटों वाले एडिशन में पीछे की तरफ कैप्टन सीटें मिलेंगी। पीछे पैठने वाले दो लोगों के लिए आर्मरेस्ट भी होंगे। सीटों पर गुरखा की बैजिंग इसे एक प्रीमियम टच देगी। महिंद्रा थार की तरह ही बड़ी साइड वाली खिड़कियां भी इसमें बैठने वालों के लिए क्लियर विजिबिलिटी में मदद करेगी।
2021 फोर्स गुरखा एसयूवी (2021 Force Gurkha SUV) में 2.6-लीटर डीजल इंजन हो सकता है। ये अधिकतम 89 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इंजन 4X4 मोड के लिए एक अलग गियर लीवर के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा। अभी भारत में गुरखा की टक्कर सिर्फ महिंद्रा थार से है। बात करें कीमत की तो नई फोर्स गुरखा की कीमत ₹10 लाख से ₹12 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।