फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles ›   Auto Expo 2018 dates: Motor Show scheduled from February 9-14 in Greater Noida

फरवरी में ग्रेटर नोएडा में होगा Auto Expo 2018, तारीखों का हुआ ऐलान

Tue, 26 Sep 2017 02:57 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 26 Sep 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2018 dates: Motor Show scheduled from February 9-14 in Greater Noida
2016 में हुए ऑटो एक्सपो शो में Jaguar XE की लॉन्चिंग के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ। - फोटो : Reuters file
हर साल ऑटो एक्सपो में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियां अपने आगामी प्रोडक्ट और नई तकनीक का प्रदर्शन करती हैं। ऑटो एक्सपो 2018 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 2018 का ऑटो एक्सपो फरवरी में होगा। इसका आयोजन 9-14 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जाएगा। वहीं, कॉम्पोनेंट शो दिल्ली के प्रगति मैदान में 8 से 11 फरवरी को होगा। दोनों शो का संयुक्त शुभारंभ 8 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें: रेनो कैप्चर Vs हुंडई क्रेटा: फीचर्स से जानिए दोनों SUV में कौन है बेहतर
विज्ञापन


जहां इस शो का आयोजन किया जा रहा है वह मैदान 1 लाख 85 हजार वर्ग मीटर में फैला है। शो छह दिन तक चलेगा। अगले साल होने जा रहे ऑटो एक्सपो में एक अतिरिक्त दिन बढ़ाया गया है। बड़ी संख्या में लोगों की बढ़ रही रुचि के कारण ऐसा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर के डायरेक्टर जनरल विष्णु माथुर ने कहा, "भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए ऑटो एक्सपो हमेशा से एक शानदार प्लेटफॉर्म रहा है। लगातार मिल रही सफलता ने इस शो और हिस्सा लेने वाले ब्रांड्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। "

हालांकि कुछ ऐसी भी कंपनियां हैं जो 2018 ऑटो एक्सपो में हिस्सा नहीं लेंगी। इनमें से एक फॉक्सवैगन ग्रुप है। इसका सीधा मतलब है कि इस ग्रुप के तहत आने वाली फॉक्सवैगन, ऑडी, स्कोडा जैसी कंपनियां अगले साल के ऑटो एक्सपो में दिखाई नहीं देंगी। लेकिन इस बार एक नई कंपनी Kia अपने पोर्टफोलियो का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed