फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Audi India Recall Audi e-tron GT and RS e-tron GT in India Know Details

Audi Recall: ऑडी ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी को भारत में मंगाया गया वापस, इनमें आग लगने का है खतरा

Sat, 14 Dec 2024 04:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 04:51 PM IST
सार

ऑडी ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी ब्रांड की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक पेशकश हैं। और इन्हें इस साल दूसरी बार वापस मंगाया गया है।

विज्ञापन
Audi India Recall Audi e-tron GT and RS e-tron GT in India Know Details
Audi e-tron GT - फोटो : Audi

विस्तार

Audi India (ऑडी इंडिया) ने देश में e-tron GT (ई-ट्रॉन जीटी) और RS e-tron GT performance (आरएस ई-ट्रॉन जीटी परफॉरमेंस) ईवी को लेकर स्वैच्छिक रिकॉल जारी किया है। यह रिकॉल अब तक बेचे गए दोनों मॉडलों की 31 यूनिट्स को प्रभावित करता है। जिनका निर्माण 9 जनवरी, 2020 और 16 फरवरी, 2024 के बीच किया गया था। यह रिकॉल बैटरी मॉड्यूल से संबंधित है, जिसमें उत्पादन के समय अनियमितताएं हो सकती हैं। और इससे संभावित आग लगने का खतरा हो सकता है। बैटरी पैक के कुछ अलग-अलग सेल मॉड्यूल में तकनीकी अनियमितताएं दिखाई दे सकती हैं। इससे बैटरी ज्यादा गर्म हो सकती है और "एक गंभीर आग का खतरा" पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

दोषपूर्ण बैटरी
अपनी रिपोर्ट में, ऑडी ने कहा, "ऊपर बताई गई अवधि के दौरान निर्मित ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी, हाई-वोल्टेज बैटरी के कुछ व्यक्तिगत सेल मॉड्यूल तकनीकी अनियमितताएं प्रदर्शित कर सकते हैं। ऐसी संभावना है कि बैटरी मॉड्यूल के आपूर्तिकर्ता ने प्रभावित वाहन के साथ उत्पादन के समय कुछ अनियमितताएं की हों। कुछ परिस्थितियों में, हाई-वोल्टेज बैटरी ज्यादा गर्म हो सकती है। इससे आग लगने का गंभीर खतरा हो सकता है, जिससे वाहन में सवार लोगों और वाहन के आस-पास के लोगों को चोट लगने का जोखिम हो सकता है। साथ ही संपत्ति को भी नुकसान हो सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडी ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी दोनों ही भारत में पूरी तरह से निर्मित इकाइयों (सीबीयू) के रूप में आती हैं। हालांकि ऑडी ने अपना बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि वाहन निर्माता व्यक्तिगत रूप से ग्राहकों से संपर्क करेगा। और समस्या को ठीक करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले भी जारी हुआ था रिकॉल
यह इस साल ऑडी ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी के लिए दूसरा स्वैच्छिक रिकॉल है। कंपनी ने पहले अक्तूबर में परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक मॉडल को वापस मंगाया था। यह रिकॉल तब संभावित ब्रेक होज की खराबी से जुड़े वैश्विक रिकॉल का हिस्सा था। रिकॉल ने 9 जनवरी, 2020 और 12 जून, 2024 के बीच निर्मित 37 यूनिट्स को प्रभावित किया।

2025 ऑडी ई-ट्रॉन जीटी
ऑडी ने इस साल की शुरुआत में 2025 ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी से पर्दा उठाया था। अपडेटेड वर्जन ने ब्रांड की सबसे पावरफुल रोड कार के रूप में पर्दा उठाया। जिसमें 912 बीएचपी की जबरदस्त पावर है और आरएस वर्जन पर यह 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सिर्फ 2.5 सेकंड में पहुंच जाती है। टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किमी प्रति घंटे तक सीमित है। सुपर ईवी में नए और बड़े बैटरी पैक के साथ-साथ ज्यादा रेंज के साथ विजुअल और फीचर अपग्रेड भी मिलते हैं। नई ई-ट्रॉन जीटी रेंज मौजूदा मॉडल की तुलना में कम चार्जिंग टाइम के साथ आती है। अपडेटेड ई-ट्रॉन जीटी सीरीज के अगले साल भारत में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed