फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   animal attack vehicle damage covered in comprehensive policy

Car Insurance: किसी जानवर की वजह से कार को हुआ नुकसान, तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम?

Sun, 18 Aug 2024 05:31 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 18 Aug 2024 05:31 PM IST
सार

अक्सर देखने को मिलता है कोई जानवर सड़क पर आ जाते हैं और वाहनों का रास्ता घेर लेता है। ऐसे में अगर कोई जानवर वाहन को टक्कर मारकर या अन्य तरीके से नुकसान पहुंचाता है तो क्या बीमा कंपनी क्लेम देती है। जानिए क्या है इसका जवाब। 

 

विज्ञापन
animal attack vehicle damage covered in comprehensive policy
Car Insurance - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश की सड़कों पर वाहन चलाते समय अक्सर कई जानवर रोड पर जगह घेरकर खड़े हो जाते हैं। कई बार सांड, कुत्ता, गाय और अन्य जानवर गाड़ी के सामने आ जाते हैं। ऐसे में जानवरों को बचाने के लिए वाहन को दूसरी दिशा में घुमाना पड़ता है। इस चक्कर में कई वाहनों का हादसा हो जाता है और गाड़ी को नुकसान हो जाता है। इस तरह के नुकसान की भरपाई के लिए बीमा कंपनी क्लेम देती है। आगे खबर में जानिए आप किस तरह से क्लेम हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जानवर की वजह से वाहन को हुआ नुकसान

अगर सड़क पर वाहन को किसी जानवर की वजह से नुकसान हुआ है तो बीमा का फायदा मिलेगा। मगर इसके लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस से किसी तरह का फायदा नहीं मिलता है। जी हां, जानवर की वजह से वाहन को नुकसान हुआ है तो आपके पास काप्रेहेंसिव बीमा होना चाहिए।
अगर कोई जानवर सड़क पर खड़े हुए वाहन को टक्कर मारकर या अन्य तरीके से नुकसान पहुंचाता है तो काप्रेहेंसिव बीमा में इसका कवर मिलता है। ऐसे में वाहन को किसी भी जानवर के हमले से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए काप्रेहेंसिव बीमा लेना चाहिए। काप्रेहेंसिव बीमा मेंं सड़क हादसा, आग, वाहन की चोरी, वाहन के साथ तोड़फोड़, किसी भी नागरिक द्वारा नुकसान पहुंचाने पर, प्राकृतिक आपदा से नुकसान और शारीरिक चोट आदि में लाभ मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थितियों में मिलेगा बीमा का लाभ

  • अगर सड़क पर कोई जानवर अचानक से गाड़ी के सामने आ जाए और उससे टक्कर में वाहन को कोई नुकसान होता है या फिर जानवर को बचाने के लिए कोई हादसा हो जाए तो भी काप्रेहेंसिव बीमा का लाभ मिलता है। 
  • वहीं, अगर दो जानवर आपस में लड़ते हुए वाहन से टकरा जाए या फिर वाहन को नुकसान पहुंचाएं तो भी काप्रेहेंसिव बीमा का फायदा मिलता है। ऐसे में सारे नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी करती है। 
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थर्ड पार्टी बीमा में इस तरह के नुकसान की भरपाई नहीं होती है। ऐसे में वाहन को किसी भी तरह के नुकसान का भार बीमा कंपनी पर होता है और काप्रेहेंसिव बीमा का लाभ मिलता है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed