फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Anand Mahindra's take on video of man riding e-vehicle wearing Apple Vision Pro

Anand Mahindra: एपल विजन प्रो पहने ई-वाहन चलाते शख्स का वीडियो वायरल, आनंद महिंद्रा ने क्यों कहा- एक बुरा सपना

Tue, 12 Mar 2024 07:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 07:49 PM IST
सार

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो साझा किया है जिसने एक असामान्य दृश्य को कैद किया है। एक व्यक्ति मॉल के अंदर स्कूटरनुमा इलेक्ट्रिक वाहन चला रहा है। आखिर आनंद महिंद्रा ने इसे क्यों कहा- एक बुरा सपना।

विज्ञापन
Anand Mahindra's take on video of man riding e-vehicle wearing Apple Vision Pro
Video of a man wearing Apple Vision Pro inside mall is viral - फोटो : Instagram/@robtronik

विस्तार

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो साझा किया है जिसने एक असामान्य दृश्य को कैद किया है। एक व्यक्ति मॉल के अंदर स्कूटरनुमा इलेक्ट्रिक वाहन चला रहा है। साथ ही उसने एपल के फ्यूचरिस्टिक प्रॉडक्ट विजन प्रो वीआर हेडसेट को पहना हुआ है। यह वीडियो, मूल रूप से रॉबर्ट पॉइंटर द्वारा पोस्ट किया गया था और अमेरिका में लिया गया था। यह वीडियो जल्द ही वायरल हो गया। जिससे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की चिंताओं के बारे में चर्चा पैदा कर दी।
विज्ञापन


वीडियो में, उस व्यक्ति को वीआर हेडसेट पहने हुए, अपने स्कूटरनुमा वाहन पर मॉल के गलियारे में घूमते हुए देखा जा सकता है। वह कुछ पॉपकॉर्न और पेय पदार्थ खरीदने के लिए रुकता है। ऐसा लगता है कि वह पूरी तरह से आभासी दुनिया में डूबा हुआ है। गौरतलब है कि स्कूटर पर कुछ स्मार्टफोन भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन


महिंद्रा ने इस तरह की इमर्सिव टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने तकनीक से "पूरी तरह से जुड़े" होने के साथ-साथ वास्तविकता से "पूरी तरह से अलग" महसूस करने की विडंबना पर टिप्पणी की। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर यह वास्तव में भविष्य है, तो यह एक यूटोपियन नजरिए के बजाय एक बुरे सपने जैसा लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने लिखा, "पूरी तरह से जुड़ा हुआ और फिर भी, पूरी तरह से कटा हुआ। अगर यह भविष्य है, तो यह एक बुरा सपना है।"

वीडियो ने तकनीक के क्षेत्र में उन्नति और मानवीय संबंधों के बीच संतुलन के बारे में चर्चा को शुरू किया है। वर्चुअल रियलिटी मनोरंजन और इमर्सिव अनुभवों के लिए रोमांचक संभावनाएं प्रदान करती है। लेकिन यह रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए जरूरत से ज्यादा टेक्नोलॉजी पर निर्भर होने के संभावित परिणामों के बारे में भी सवाल खड़े करती है।

यह वीडियो भविष्य की एक संभावित झलक पेश करता है। जहां वर्चुअल रियलिटी (आभासी वास्तविकता) डिजिटल दुनिया और वास्तविकता के बीच की रेखाओं को धुंधला देती है। इसलिए हमें निश्चित रूप से सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed