फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Anand Mahindra praises man driving Mahindra Bolero on reverse to escape chasing wild elephant

Anand Mahindra: वायरल वीडियो देख आनंद महिंद्रा बोल उठे- दुनिया का सबसे अच्छा बोलेरो ड्राइवर, जानें कौन है वह

Mon, 12 Sep 2022 07:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 07:42 PM IST
सार

जंगल सफारी के शौकीनों से पूछिए जंगल में घूमने में कितना आनंद आता है। लेकिन अगर आप बीच जंगल में हों और आपका सामना गजराज से हो जाए, तो क्या हालत होगी? आपको उलटे पांव भागना पड़ सकता है। ऐसा ही एक वाकया काबिनी नेशनल पार्क में सामने आया है। 

विज्ञापन
Anand Mahindra praises man driving Mahindra Bolero on reverse to escape chasing wild elephant
Screengrab from viral video of Mahindra Bolero SUV being reversed to escape a chasing wild elephant - फोटो : Twitter

विस्तार

जंगल सफारी के शौकीनों से पूछिए जंगल में घूमने में कितना आनंद आता है। लेकिन अगर आप बीच जंगल में हों और आपका सामना गजराज से हो जाए, तो क्या हालत होगी? आपको उलटे पांव भागना पड़ सकता है। ऐसा ही एक वाकया काबिनी नेशनल पार्क में सामने आया है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जंगल सफारी की सवारी के दौरान एक जंगली हाथी से बचने के लिए Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) को रिवर्स में चला रहे एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो गया है। हाथी द्वारा कुचल दिए जाने की डर की सूरत में भी ड्राइवर ने अपना आपा नहीं खोया और शांति से काम लिया। इस वीडियो को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर कर इस ड्राइवर की तारीफ की है। जंगल सफारी के लिए मॉडिफाइ की गई इस महिंद्रा बोलेरो एसयूवी में कम से कम दो अन्य पर्यटक भी थे जिन्होंने इस साहसी घटना के गवाह थे और उन्होंने इस वीडियो को शूट भी किया था।
विज्ञापन


इस वायरल वीडियो को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो उन्हें अपने एक दोस्त के जरिए मिला था। वीडियो कथित तौर पर कर्नाटक में मैसूर के पास काबिनी नेशनल पार्क में शूट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा आनंद महिंद्रा ने
ड्राइवर की तारीफ करते हुए महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा, 'यह जाहिर तौर पर पिछले गुरुवार को काबिनी रिजर्व में हुआ। मैं एलान करता हूं कि इस कार को चला रहा व्यक्ति दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बोलेरो ड्राइवर हूं और उसका उपनाम भी रखता हूं कैप्टन कूल।" 
 


कौन है वह ड्राइवर
36 सेकंड के वीडियो में दिखाया गया है कि ड्राइवर, जिसकी पहचान प्रकाश के रूप में हुई है, शांति से बोलेरो को रिवर्स गियर में चला रहा है और जंगली हाथी जंगल में उसका पीछा करता रहा। आखिरकार, जंगली हाथी ने बोलेरो का पीछा करना बंद कर दिया क्योंकि ड्राइवर ने रिवर्स गियर में भी हाथी के दौड़ने की रफ्तार से बराबरी की।

वीडियो न सिर्फ यह दिखाता है कि ड्राइवर का दिमाग कितना चौकन्ना है, बल्कि उसके ड्राइविंग कौशल को भी बयां करता है। वीडियो में दिए रहे बोलेरो में कोई रिवर्स कैमरा नहीं है, जिससे ड्राइवर का काम आसान हो सकता था। लेकिन उन्हें ट्रैक पर बने रहने के साथ-साथ सामने आ रहे जंगली हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए लगातार ओआरवीएम का सहारा लेना पड़ा। यही वह अहम वजह है कि उनके इस काम की आनंद महिंद्रा ने तारीफ की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed