Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   5 Easy Ways Protect Your Car Wipers During Winter

ओस में वाइपर चलाने की गलती पड़ सकती है भारी: सर्दियों में जरूर अपनाएं ये पांच तरीके, बच सकते हैं हजारों रुपये

Wed, 25 Nov 2026 07:01 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 25 Nov 2026 07:01 AM IST
सार

  • ठंड में वाइपर ब्लेड कांच से चिपक सकती हैं।
  • सुबह तुरंत वाइपर चलाने से बचें।
  • रात में ब्लेड ऊपर उठाकर रखें।
  • एंटी-फ्रीज वॉशर फ्लूइड इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
5 Easy Ways Protect Your Car Wipers During Winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

सर्दियों में सुबह कार स्टार्ट करते ही विंडशील्ड वाइपर चलाना नुकसानदायक हो सकता है। रातभर ओस गिरने से वाइपर की रबर ब्लेड कांच से चिपक जाती है। ऐसे में बिना जांच किए वाइपर चलाने पर ब्लेड फट सकती है। इतना ही नहीं, वाइपर मोटर पर दबाव पड़ने और विंडशील्ड पर खरोंच आने का खतरा भी रहता है।

विज्ञापन

ठंड के मौसम में कोहरा और ओस की वजह से विंडशील्ड साफ रखना जरूरी होता है, लेकिन इसके लिए वाइपर का सही तरीके से इस्तेमाल करना भी उतना ही अहम है। कुछ आसान सावधानियां अपनाकर आप वाइपर ब्लेड और मोटर को नुकसान से बचा सकते हैं।
विज्ञापन


सर्दियों में वाइपर की देखभाल क्यों जरूरी है?

  • कम तापमान और नमी की वजह से वाइपर की रबर ब्लेड सख्त हो सकती है। कई बार रात में ओस या पाला जमने से ब्लेड विंडशील्ड से चिपक जाती हैं। सुबह जल्दबाजी में वाइपर चलाने पर रबर फट सकती है या मोटर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा, पुरानी या खराब ब्लेड विंडशील्ड पर खरोंच डाल सकती हैं। वे कांच को ठीक से साफ भी नहीं कर पातीं, जिससे ड्राइविंग के दौरान विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है।


वाइपर को सुरक्षित रखने के पांच आसान तरीके क्या हैं?

1. रात में वाइपर ब्लेड ऊपर उठाकर रखें
कार पार्क करने के बाद रात में वाइपर ब्लेड को ऊपर उठा देना फायदेमंद हो सकता है। इससे ओस और पाले की वजह से उनके विंडशील्ड से चिपकने की आशंका कम होती है। सुबह वाइपर चलाने पर ब्लेड पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव भी कम हो सकता है। हालांकि, ऐसा करने से पहले अपनी कार के मैनुअल में दिए गए निर्देश जरूर देख लें।

2. कार स्टार्ट करते ही वाइपर न चलाएं
सर्दियों की सुबह कार स्टार्ट करने के तुरंत बाद वाइपर चलाने से बचें। पहले जांच लें कि विंडशील्ड पर ओस या पाला तो जमा नहीं है। अगर कांच पर बर्फ या पाला है, तो डिफॉगर की मदद से उसे साफ होने दें। जरूरत पड़ने पर सही विंडशील्ड वॉशर फ्लूइड का इस्तेमाल करें। कांच साफ होने के बाद ही वाइपर चलाएं।

3. सादे पानी की जगह एंटी-फ्रीज वॉशर फ्लूइड इस्तेमाल करें
सर्दियों में वॉशर टैंक में सिर्फ सादा पानी भरने के बजाय अच्छी क्वालिटी का एंटी-फ्रीज वॉशर फ्लूइड इस्तेमाल करना बेहतर है। यह विंडशील्ड पर जमा धूल, गंदगी और चिकनाई साफ करने में मदद करता है। साथ ही, कम तापमान में वॉशर सिस्टम की पाइप में पानी जमने की आशंका भी कम करता है। अपनी कार के लिए निर्माता की ओर से सुझाए गए फ्लूइड का ही इस्तेमाल करें।

4. हर हफ्ते वाइपर ब्लेड की सफाई करें
वाइपर ब्लेड पर धूल, गंदगी और नमी जमा होने से रबर पर परत बन सकती है। इससे विंडशील्ड ठीक से साफ नहीं होती और वाइपर चलाते समय आवाज भी आ सकती है। इस परेशानी से बचने के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार ब्लेड साफ करें। इसके लिए मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर हल्के गुनगुने पानी से रबर को पोंछ सकते हैं। किसी भी क्लीनर या अल्कोहल का इस्तेमाल करने से पहले ब्लेड निर्माता के निर्देश जरूर जांचें।

5. खराब होने पर समय रहते बदलें वाइपर ब्लेड
अगर वाइपर चलाने पर विंडशील्ड पर पानी की धारियां छूट रही हैं, कांच ठीक से साफ नहीं हो रहा या रबर पर दरारें दिखाई दे रही हैं, तो ब्लेड बदलने में देरी न करें। आमतौर पर हर छह से 12 महीने में वाइपर ब्लेड बदलने की सलाह दी जाती है। हालांकि, इनकी उम्र मौसम और इस्तेमाल पर निर्भर करती है। खराब वाइपर के साथ बारिश और कोहरे में गाड़ी चलाना जोखिम भरा हो सकता है।



छोटी सावधानियों से बच सकता है बड़ा खर्च
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सर्दियों में कार की देखभाल करते समय वाइपर को नजरअंदाज न करें। रात में ब्लेड को सुरक्षित रखना, सुबह जल्दबाजी में वाइपर न चलाना, सही वॉशर फ्लूइड इस्तेमाल करना और नियमित सफाई जैसी छोटी आदतें इन्हें लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रख सकती हैं। इससे वाइपर और मोटर को नुकसान से बचाने के साथ ड्राइविंग के दौरान विंडशील्ड की विजिबिलिटी भी बेहतर रखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed