फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2027 Kawasaki KLX230 S Debuts Lower Seat Height and Higher Price Tag

Kawasaki KLX230 S: कावासाकी ने पेश किया KLX230 का नया मॉडल, जानें ऑफ-रोडिंग शौकीनों के लिए इसमें क्या है खास

Thu, 25 Jun 2026 11:07 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 25 Jun 2026 11:07 AM IST
सार

Kawasaki KLX230 S: कावासाकी ने अपनी KLX230 लाइनअप का विस्तार करते हुए नया KLX230 S वेरिएंट पेश कर दिया है। कंपनी ने पहली बार ऐसे राइडर्स को टारगेट किया है, जिन्हें स्टैंडर्ड ड्यूल-स्पोर्ट बाइक की ऊंची सीट हाइट चुनौतीपूर्ण लगती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस नए वेरिएंट के बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
2027 Kawasaki KLX230 S Debuts Lower Seat Height and Higher Price Tag
कावासाकी KLX230 एस - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

ड्यूल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल सेगमेंट में कावासाकी ने अपनी KLX230 लाइनअप में नया KLX230 S वेरिएंट जोड़ दिया है। अब कंपनी की KLX230 फैमिली तीन मॉडलों के साथ उपलब्ध होगी, जिससे अलग-अलग प्रकार के राइडर्स के लिए अधिक विकल्प खुल गए हैं। हालांकि इसकी कीमतों में भी उछाल देखा गया है। आइए जानते हैं अब यह ग्राहकों को कितने में मिलेगी।
विज्ञापन


कितनी है नए वेरिएंट की कीमत?
स्टैंडर्ड कावासाकी KLX230, जिसकी कीमत पहले Rs 1.84 लाख (एक्स-शोरूम) थी, अब यह 2.19 लाख में उपलब्ध होगी। यानी कीमत में सीधे 35 हजार रुपये का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन


अब 2 नहीं, बल्कि 3 विकल्पों में मिलेगी KLX230 सीरीज
कावासाकी ने हर तरह के राइडर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब इस लाइनअप को अब तीन अलग मॉडल्स में बांट दिया है:
  • स्टैंडर्ड KLX230 (रोड-लीगल): यह उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो ऑन-रोड और प्योर ऑफ-रोड दोनों का बैलेंस चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • नया KLX230 S (रोड-लीगल): खास तौर पर कम हाइट वाले राइडर्स के लिए डिज़ाइन किया गया शॉर्ट-सीट वेरिएंट।
  • KLX230R S (ऑफ-रोड ओनली): इसमें हेडलाइट और अन्य रोड-लीगल पार्ट्स नहीं मिलते। यह सिर्फ बंद ट्रैक्स और जंगलों में ट्रेल राइडिंग के लिए बनी है।
  • आपको बता दें कि यह तीनों मोटरसाइकिलों में समान 233cc एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है।

परफॉर्मेंस और पावरहाउस
तीनों ही मॉडल्स में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनमें वही भरोसेमंद और पुराना 233cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है।
 
इंजन स्पेसिफिकेशन डिटेल्स
मैक्सिमम पावर 19 hp @ 7,800 rpm
मैक्सिमम टॉर्क 19 Nm @ 6,200 rpm
गियरबॉक्स 6-स्पीड मैनुअल


KLX230 S की खासियत क्या है?
ट्रैफिक या अन्य किसी जाम में फंसने पर अक्सर छोटी हाइट वाले लोगों को बाइक चलाते समय समस्या होने लगती है। ऐसे लोग अक्सर एडवेंचर या डर्ट बाइक्स की ऊंची सीट (Tall Seat Height) की वजह से उन्हें चलाने से कतराते थे, तो नया KLX230 S वेरिएंट उन्ही राइडर्स के लिए ही बना है। कंपनी ने इसमें सीट की ऊंचाई को एडजस्ट किया है, लेकिन इस सहूलियत के लिए ऑफ-रोड कैपेसिटी से थोड़ा समझौता करना पड़ा है।


सीट हाइट और सस्पेंशन 
  • सीट हाइट: स्टैंडर्ड मॉडल की सीट 880mm ऊंची है, जबकि KLX230 S में इसे 50mm घटाकर 830mm कर दिया गया है। इससे कम हाइट वाले राइडर्स के दोनों पैर आसानी से जमीन पर टिक सकेंगे।
  • सस्पेंशन ट्रैवल की कुर्बानी: सीट नीची करने के चक्कर में सस्पेंशन का ट्रैवल कम हो गया है। स्टैंडर्ड बाइक में जहां 220mm (फ्रंट) और 223mm (रियर) का ट्रैवल मिलता है, वहीं इसमें यह घटकर 160mm (फ्रंट) और 163mm (रियर) ही रह गया है।
  • ग्राउंड क्लीयरेंस: पथरीले रास्तों पर बाइक के निचले हिस्से को टकराने से बचाने वाला ग्राउंड क्लीयरेंस भी 255mm से घटकर 220mm हो गया है।
  • टेक-अवे पॉइंट: अगर आप मुख्य रूप से सिटी और हल्की-फुल्की ट्रेल राइडिंग करना चाहते हैं और हाइट कम है, तो KLX230 S बेहतरीन है, लेकिन अगर आपका मकसद गहरे गड्ढों और हार्डकोर ऑफ-रोडिंग का है, तो सस्पेंशन ट्रैवल कम होने की वजह से यह वेरिएंट थोड़ा कमजोर साबित हो सकता है।

कब से शुरू होगी डिलीवरी?
  • कंपनी के अनुसार ट्रैक-ओनली मॉडल KLX230R S की डिलीवरी मिड-अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है। वहीं, रोड-लीगल वेरिएंट्स यानी KLX230 और KLX230 S के लिए राइडर्स को मिड-सितंबर 2026 तक का इंतजार करना होगा।
  • अगर आप इस असमंजस में हैं कि कौन सा वेरिएंट आपके लिए सही रहेगा, तो आप नजदीकी कावासाकी शोरूम पर जाकर दोनों ही बाइक्स पर टेस्ट-सिट भी चेक कर सकते हैं, इससे आपको सस्पेंशन और हाइट का सही अंदाजा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed