फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2022 Yamaha Nmax 155 revealed for Indonesia market with new colours

2022 Yamaha Nmax 155: Yamaha R15-आधारित Nmax 155 स्कूटर नए रंगों के साथ पेश, जानें डिटेल्स

Sat, 05 Feb 2022 06:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 06:53 PM IST
विज्ञापन
2022 Yamaha Nmax 155 revealed for Indonesia market with new colours
2022 Yamaha Nmax 155 - फोटो : Yamaha (For Reference Only)
प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने 2022 Yamaha Nmax 155 को इंडोनेशिया के बाजार के लिए पेश किया है। दक्षिण पूर्व एशियाई देश में उतारे जाने के बाद, यह स्कूटर बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय शोरूम में भी लॉन्च किया जाएगा। Nmax 155 बहुत लोकप्रिय YZF-R15 मोटरसाइकिल पर आधारित है, जो कई वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय बाजार में बिकती है।
विज्ञापन


नए कलर ऑप्शन
लेटेस्ट 2022 अपडेट के साथ, नए Nmax 155 को नए रंगों के साथ उतारा गया है। लेकिन इसके अलावा, स्कूटर में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्कूटर अब दो नए कलर ऑप्शन- मैट ग्रीन और मैटेलिक रेड ऑप्शन के साथ आता है। जहां पहले वाले में आकर्षक दिखने वाले गोल्डन व्हील्स हैं, वहीं बाद वाले ऑप्शन में ब्लैक व्हील्स मिलते हैं , जो इसकी मौजूदगी को ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं। नए कलर ऑप्शन को पहले से मौजूद मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट व्हाइट रंगों विकल्पों के साथ बेचा जाएगा जो पिछले वर्जन में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


इंजन और पावर
Nmax में वहीं 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो YZF-R15 में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन VVA टेक्नोलॉजी के साथ आता है और इसमें CVT गियरबॉक्स है। इसमें 15.3bhp का पावर और 13.9Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। Aerox 155 जो भारतीय बाजार में बेचा जाता है, उसमें भी वही इंजन ऑप्शन और आउटपुट मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीचर्स
स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो नए 2022 Yamaha Nmax 155 में पहले की तरह फीचर्स मिलते हैं। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे कई मॉडर्न फीचर्स को स्पोर्ट करता है जो वाहन को सवार के स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करने में सक्षम बनाता है। यह यूजर को यामाहा के स्मार्टफोन एप्लिकेशन के जरिए नेविगेशन, ट्रिप डिटेल्स और मेंटेनेंस सर्विस शेड्यूल जैसी जानकारी मिलती है। Nmax 12V चार्जिंग सॉकेट के साथ आता है, जिससे यूजर को ज्यादा सुविधा मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed